आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। हर चीज के दाम आसमान को छू रहे हैं। टमाटर के बढते रेट लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं तो वहीं प्याज भी लोगों को आंसू निकालने में पीछे नहीं है। सब्जियों के दाम भी लगातार तेजी के साथ बढते जा रहे हैं। महंगाई की मार लोगों पर साफ नजर आ रही है।
सब्जियां लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं तो वहीं दूसरी ओर टमाटर रसोई से गायब हो गया है और प्याज सलाद की थाली से गायब है। ऐसे में गृहणियों को रसोई चलाना मुश्किल हो चला है। खाने की चीजों की बढोतरी ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में बढोतरी के बाद से सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सबसे ज्यादा टमाटर लोगों को रुलाने का काम कर रहा है। जो टमाटर तीन महीने पहले 20 रुपए प्रति किलो था, अब उसके दाम तीन से चार गुणा बढ गए हैं।
टमाटर लाल होता देखकर उपभोक्ता टमाटर खरीदने से परहेज करने लगे हैं। एक तरह से टमाटर रसोई से गायब होता जा रहा है। यही हाल प्याज का है। प्याज के दाम जो कुछ दिनों पहले 15 से 20 रुपए प्रति किलो थे। उसके दाम भी तीन गुणा तक पहुंच गए हैं।

बढ रहे प्याज के दाम लोगों के आंसू निकालने का काम कर रहे हैं। जिस तेजी के साथ टमाटर व प्याज के दाम बढे हैं, उससे रसोई का बजट कई गुणा बढ़ गया है। लोगों के सामने महंगाई की मार साफ दिखाई दे रही है। दामों की बढोतरी के चलते लोग प्याज व टमाटर खरीदने से परहेज करने लगे हैं।
सब्जी विके्रता हैप्पी ने बताया कि सब्जियों के दामों में आग लगी हुई है। सब्जियों के दाम कई गुणा बढ गए हैं। सब्जियों के दाम बढने से उनकी दुकानदारी पर भी काफी असर पड़ा है। लोग बढते दामों के बीच सब्जियां कम खरीद रहे हैं।

नतीजन उनके सामने सब्जियां बेचना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार व्यापारियों के कर्जदार होते जा रहे हैं। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। गृहणी संतोष व किरण का कहना है कि सब्जियों के दाम बढने से विशेषकर टमाटर और प्याज के दाम उन्हें रुलाने का काम कर रहे हैं। इससे रसोई चलाना मुश्किल हो चला है। सरकार को प्याज, टमाटर और अन्य सब्जियों के दामों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
ये हैं सब्जियों के दाम :
गोभी 40 से 50 रुपए प्रति किलो
गाजर 35 से 50 रुपए प्रति किलो
बैंगन 20 से 30 रुपए प्रति किलो
टमाटर 70 से 80 रुपए प्रति किलो
प्याज 40 से 50 रुपए प्रति किलो
भिंडी 30 से 40 रुपए प्रति किलो
पालक 30 से 40 रुपए प्रति किलो
मेथी 20 से 30 रुपए प्रति किलो
हरी मिर्च 50 से 60 रुपए प्रति किलो
लहसुन 80 से 100 रुपए प्रति किलो
अरबी 25 से 30 रुपए प्रति किलो
आलू 20 से 30 रुपए प्रति किलो
नया आलू 40 रुपए प्रति किलो
