हरियाणा के फतेहाबाद में भाजपा विधायक दुड़ाराम के भाई उग्रसेन के परिवार में 14 नवंबर को शादी है। कई दिनों से पूरा परिवार उसी की तैयारियों में लगा हुआ था कि गुरुवार शाम को खबर आई कि बेटे संदीप की पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में परिवार के सदस्यों के अलावा शहर के अन्य लोग भी पहुंच गए। सभी ने उनके निधन पर दुःख जताया।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद से दुड़ाराम भाजपा विधायक हैं। गुरुवार को जब उनकी 32 वर्षीय बहू श्वेता बिश्नोई बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। तब यह हादसा हुआ।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/Shweta-Bishnoi-Death-in-Fatehbad-22-1000x600-1.jpg?resize=696%2C418&ssl=1)
नहाने के दौरान इलेक्ट्रिक गीजर में करंट दौड़ रहा था और जैसे ही उन्होंने शावर का स्विच ऑन किया तो उनको करंट लग गए। इस दौरान श्वेता बेहोश होकर वहीं गिर गई।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/dead_0.jpg?resize=696%2C391&ssl=1)
करीब आधे घंटे तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और श्वेता को वहीं बेशुध पाया। परिजन आनन फानन में उन्हें शहर के निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन तब तक वह दुनिया से अलविदा कह चुकी थीं।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/image_editor_output_image1731197512-1636822963835.jpg?resize=494%2C415&ssl=1)
उनके निधन की सूचना मिलते ही आदमपुर से विधायक दुड़ाराम के चचेरे भाई और विधायक कुलदीप बिश्नोई सहित शहर के अनेक लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
आठ साल पहले हुई थी शादी, 4 साल का बेटा भी है
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/9ecd1b10d40d88f33e88d4a7c07081a6.jpeg?resize=694%2C506&ssl=1)
विधायक दुड़ाराम के बेटे संदीप की 8 साल पहले श्वेता के साथ शादी हुई थी। उनका एक 4 साल का बेटा भी है। फतेहाबाद शहर में जैसे ही भाजपा विधायक की पुत्रवधू के निधन की खबर फैली, पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा शहर के आम लोग भी अस्पताल के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए। सभी लोग अचानक उनके देहांत से दुःखी थे।
आज हुआ अंतिम संस्कार
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/11/whatsapp-image-2021-11-11-at-74429-pm_1636640726.jpeg?resize=696%2C522&ssl=1)
बता दें कि श्वेता बिश्नोई धर्मपत्नी संदीप बिश्नोई का अंतिम संस्कार आज यानी 12 नवम्बर को दोपहर 2 बजे गांव मोहम्मदपुर रोही में हुआ। श्वेता के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और साथ ही कई नेताओं ने निधन पर शोक जताया।