पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक शख्स की खूब चर्चा हो रही है। इस शख्स ने अपनी जान देने की कोशिश की है। आपको बता दें कि यह शख्स एक समय पर चार महिलाओं को डेट कर रहा था। जिंदगी मौजमस्ती में कट रही थी, लेकिन एक दिन चारों गर्लफ्रेंड घर पहुंच गई। इसके बाद शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कूचबिहार के जोरपटकी गांव में स्थानीय मेडिकल स्टोर में काम करने वाला शख्स जैसे ही अपने घर पहुंचा तो वहां उसे उसकी चार गर्लफ्रेंड एक साथ मिली।
इन चारों को वह एक ही समय पर एक साथ डेट कर रहा था। जब इसकी भनक चारों को लगी तो चारों ने एक-दूसरे से संपर्क किया और एक साथ शख्स के घर पहुंच गईं।
इसके बाद चारों महिलाओं ने शख्स के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो इसके बाद प्रेमी अचानक घर के अंदर गया और उसने जहरा खा लिया। पड़ोसी जल्दबाजी में उसे लेकर माथाभंगा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से उसे कूचबिहार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा था कि व्यक्ति की हालत गंभीर थी फिलहाल अस्पताल के सूत्रों के अनुसार लड़का खतरे से बाहर है, लेकिन हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले में चारों गर्लफ्रेंड ने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है। इस वजह से पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है, जबकि लड़के के परिजन भी मीडिया के कैमरों से बच रहे हैं।
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…