हरियाणा में 25 अक्टूबर के बाद से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम शुष्क रहने की वजह से तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के भीतर मौसम में बड़ी करवट देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग की ओर से राज्य के आगामी दिनों में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 नवंबर तक हरियाणा में मौसम के खुश्क रहने की संभावना जताई है।

इस दौरान राज्य में उत्तर-पश्चिमी व पाश्चिमी हवाओं की गति हल्की से मध्यम होगी जिसके चलते रात के तापमान में हल्की गिरावट तथा कल सुबह व देर रात हल्की धुंध भी संभावित है।

मौसम रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क रहेगा जिसके कारण अगले कुछ दिनों में हरियाणा राज्य के तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहेगा।