क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक नन्ही सी बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। अभी हाल ही में अनुष्का विराट ने अपनी बेटी के साथ एक फ़ोटो भी शेयर किया था। तो चलिए आपको दिखाते हैं विरुष्का के आलीशान घर की एक झलक जहां उनकी बेटी रह रही है। विराट और अनुष्का का आलीशान घर मुंबई के वर्ली में है। उनके अपार्टमेंट का नाम है ‘Omkar 1973‘।
शादी के बाद 2017 में ये दोनों सितारे इस घर में शिफ्ट हुए थे। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि दोनों ने शादी से पहले 2016 में ये घर खरीदा था। विराट-अनुष्का मायानगरी में स्थित 35 मंजिला इमारत में रहते हैं। कोहली का यह घर ओंकार-1973 बिल्डिंग का एक लग्जरी अपार्टमेंट है।
विराट-अनुष्का की तस्वीरों में भी तमाम दफा उनके इस खूबसूरत घर की झलक देखने को मिलती है। विरुष्का के घर की बालकनी बेहद खूबसूरत है। घर की बालकनी से सनसेट का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। अनुष्का को प्रकृति से बहुत प्यार है।
उन्होंने अपनी बालकनी में कई पेड़-पौधे लगा रखे हैं। वो खुद भी हर रोज इनकी देखभाल करती हैं। आपको बता दे कि दोनों का ये फ्लैट 7171 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसमें पांच बेडरूम हैं।
इस घर में चार बेडरूम के साथ ही प्राइवेट टेरिस, गार्डेन एरिया, गार्डन और एक छोटा सा जिम भी है। वहीं विरुष्का का घर इतना आलीशान है कि यहां पर आराम से फोटोशूट्स भी होते हैं। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए घर में एक बड़ा सा टीवी रूम है।
विराट और अनुष्का का ये घर अंदर से किसी राजघराने से कम नहीं है। बता दे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विरुष्का के घर की कीमत 34 करोड़ रुपये से भी अधिक की बताई जाती है।
बता दे अपने इस आलिशान घर में अनुष्का शर्मा ने एक कार्नर ऐसा भी बनवाया है जहाँ पर ये अपना खुबसूरत फोटोशूट करवाती है और अपनी खुबसूरत तस्वीरे अक्सर ही फैन्स के साथ शेयर करती रहती है
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…