आज के समय में किसी पर भी विश्वास करना बहुत मुस्किल हो गया है। और अगर बात लड़कियों की जाए तो वह किसी पर भी विश्वास नहीं कर सकती है। यह सिर्फ और सिर्फ आज के इंसान की हैवानियत को दर्शाता है। इसी का एक मामला आज हमारे सामने आया है।
हरियाणा के पंचकूला में एक नाबालिग ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मृत बच्चे केे जन्म दिया। इसके बाद महिला थाना पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग की मां के बयान के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय नाबालिग के पेट में दर्द के बाद परिजन दोपहर 12 बजे सोमवार को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जाने के बाद जब डॉक्टर ने नाबालिग की जांच की तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
जानकारी मिलते ही सेक्टर-6 पुलिस चौकी टीम, महिला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग और उसकी मां के बयान दर्ज किए हैं। मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के साथ सात महीने पहले आरोपी ने दुष्कर्म किया था। नाबालिग नौवीं कक्षा की छात्रा थी। दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। नाबालिग ने डर के कारण किसी को यह बात अपने घर में नहीं बताई। जब नाबालिग को पेट में दर्द हुआ तो उसके परिजन उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों की टीम ने नाबालिग की जांच के बाद परिजनों को गर्भवती होने की जानकारी दी। नाबालिग की काउंसलिंग की गई है। पुलिस और डॉक्टरों की टीम की ओर से उसकी देखरेख की जा रही है। नाबालिग की हालात खतरे से बाहर है।