Categories: कुछ भी

हेलमेट की आड़ में हुआ 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, कौन है इसका जिम्मेदार?

हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चालक सुरक्षित रह सकते हैं। अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाता है तो हेलमेट उसके लिए एक कवच का काम करता है। सरकार भी समय–समय पर लोगों को जागरूक करती रहती है। हेलमेट न पहनने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं ताकि वे डर से ही सही लेकिन हेलमेट पहनें। सरकार की तरफ से एक नियम भी लागू किया गया था जिसमें दोपहिया वाहन खरीदने के साथ–साथ एक हेलमेट भी फ्री दिया जाएगा। फ्री हेलमेट देने का नियम देश में देरी से लागू हुआ। जिसकी वजह से देश में 100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हो गया।

हरियाणा की बात करें तो यहां पर सालाना 3,62,000 से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री हो जाती है। हरियाणा के परिवहन विभाग ने 9 नवंबर को मुफ्त हेलमेट देने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अफसरशाही की सुस्ती की वजह से यह नियम देरी से लागू हुआ।

अब राज्य सरकार की सख्ती के बाद से प्रदेश में दोपहिया वाहन के साथ निःशुल्क हेलमेट देना शुरू किया गया है। इसकी जागरूकता के लिए एजेंसी में बैनर लगाने भी शुरू किए गए हैं।

इन नियमों को लागू करने के पीछे सवाल निःशुल्क हेलमेट देने का नहीं है, बल्कि इनकी क्वालिटी मानकों के अनुरूप हो, यह है। इसी वजह से नियम के अनुसार 138 (4)एफ में दोपहिया वाहन चालक को निःशुल्क हेलमेट दिए जाने का आदेश जारी हुआ।

इन नियमों के अनुसार ही मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित अन्य दोपहिया वाहनों की बिक्री के समय ही ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स एक्ट 1986 के तहत दिए गए मानकों पर हेलमेट दिया जाए। साथ ही दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी इसकी सप्लाई डीलरों को करें। हेलमेट देने में किस वजह से ढिलाई हुई, यह जांच का विषय है।

इस संबंध में राजस्थान सरकार ने 5 अगस्त 2021 को और ओड़िशा में 7 अगस्त 2021 को, चेन्नई में 29 मार्च 2019 को अलग-अलग आदेश जारी हुए थे। हरियाणा में यह 9 नवंबर 2021 को लागू किया गया। राज्य में सबसे अधिक दोपहिया वाहन गुरुग्राम में और दूसरे नंबर पर फरीदाबाद में बिकते हैं। राज्य सरकार के आदेश के बावजूद भी कई जिला परिवहन अधिकारी इससे अनजान थे।

जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने सभी डीटीओ को रिमाइंडर भेजकर रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद से डीटीओ हरकत में आए और एसडीम से पत्राचार कर एजेंसी संचालकों की एक बैठक बुलाई गई, तब जाकर कहीं वाहनों के साथ निःशुल्क हेलमेट देना शुरू किया गया है।

1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक बिके इतने दो पहिया वाहन

जिला कुल टू-व्हीलर

अंबाला 16,859
भिवानी 13,566
चरखी दादरी 6,741
फरीदाबाद 33,656
फतेहाबाद 9,317
गुरुग्राम 43,346
हिसार 19,932
झज्जर 14,610
जींद 12,412
कैथल 11,122
करनाल 18,964

कुरुक्षेत्र 12,714
महेंद्रगढ़ 11,927
नूंह 14,951
पलवल 14,659
पंचकूला 6,848
पानीपत 19,535
रेवाड़ी 15,325
रोहतक 15,526
सिरसा 14,232
सोनीपत 20,091
यमुनानगर 15,772
चंडीगढ़ 0248

कुल 3,62,353

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

3 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

4 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago