Categories: कुछ भी

यह थी बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी शादी, पानी की तरह बहाया गया था पैसा

इस समय बॉलीवुड वेडिंग सीजन इन्जॉय कर रहा है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की फेमस जोड़ियां शादी के बंधन में बंध रही हैं और शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। शादी में जमकर पैसा बहाया जा रहा है। हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी ने खूब शोर मचाया। राजस्थान के सवाई माधोपुर के 700 साल पुराने बरवाड़ा किले में हुई इस शादी के चर्चे देश से लेकर विदेश तक में हो रहे हैं। और हो भी क्यों ना.. ये शादी थी ही इतनी भव्य कि अभी तक इसकी खुमारी लोगों के दिलों दिमाग से नहीं उतरी है।

विक्की और कैटरीना से पहले ऐसी और भी शादियां रही हैं जिनके चर्चे आज भी होते हैं। इन शादियों में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए बताते हैं आपको बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों का पूरा लेखा जोखा।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2018 में हुई थी। कहा जाता है कि यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी शादी है। एक अनुमान के अनुसार इस शादी में करीब 105 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। शादी इतनी शाही थी कि भारत से लेकर अमेरिका तक इसके चर्चे थे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी भी नवंबर, 2018 में हुई थी। इटली की लेक कोमो में हुई इस डेस्टिनेशन वेडिंग में भी पानी की तरह पैसा बहाया गया था। दीपवीर वेडिंग का बजट 95 करोड़ रुपये था।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी भी इटली में हुई थी। जिसमें केवल परिवार और बेहद करीबी लोगों को ही न्योता दिया गया था। विरुष्का की शादी का बजट किसी रॉयल वेडिंग से कम नहीं था। जानकारी के अनुसार इस शादी में करीब 90 करोड़ रुपए का खर्च आया था।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की शादी भी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है। इसका बजट 80 करोड़ रुपए बताया जाता है। मुंबई के पास हुई इस शादी के चर्चे आज भी खूब होते हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी का जश्न पूरी मुंबई ने मनाया था। 2007 में जब मुंबई की सड़कों पर अभिषेक की बारात निकली तो मानों पूरा बॉलीवुड ही बाराती बन गया था। जानकारी के अनुसार 14 साल पहले हुई इस शादी का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जाता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब लोगों…

4 months ago