जैसा कि आप सभी को पता ही है कि सर्दियों का मोसम आ चुका है। और दिसंबर महीने में तो कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी पड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में लोगो को आवाजाही करने में बहुत दिक्कत आती है। इसमें स्कूल जाने वाले बच्चो को भी बहुत दिक्कत होती है, क्योंकि उनके स्कूल का समय सुबह जल्दी का होता है।
इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में कुछ बदलाव किया है। प्रशासन ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
वहीं स्कूलों के अध्यापकों के लिए भी समय में बदलाव किए गए है। अब उनको सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना होगा। आपको बता दे यह आदेश 20 दिसंबर से आगा मी आदेश तक लागू रहेगा।
जैसा कि आप सभी को पता ही है कि, महामारी फिर से एक बार अपना कहर बरपा रही है। महामारी का नया वेरिएंट भी बहुत तेजी से फैलता जा रहा है, इसी को देखते हुए भी सरकार ने कुछ आदेश जारी किए हैं। जो हम आपको बताने वाले है।
बता दे, मध्याह्न भोजन के तहत बच्चों को सूखा राशन पूर्व की भांति वितरित किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जो ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति होगी।
विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी और इस बारे में विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। जो विद्यार्थी ऑनलाइन अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं,फल उन्हें इसकी अनुमति होगी।
जो विद्यार्थी विद्यालय में आकर ऑफलाइन कक्षा में शामिल नहीं होना चाहते तो उनके अभिभावक इस बारे में विद्यालय को लिखित रूप में अवगत करवाएंगे।इसके साथ ही विद्यालयों में सख्ती भी बरती जाएगी। मास्क और दूरी अनिवार्य होगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…