Homeकुछ भीअब दारू पी झूमेगा हरियाणा, 21 साल के छोरे छोरियां बनाएंगे पैग,...

अब दारू पी झूमेगा हरियाणा, 21 साल के छोरे छोरियां बनाएंगे पैग, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

Published on

हरियाणा के छोरे छोरियों को पहले शराब का सेवन करने के लिए 25 साल का होना अनिवार्य था। लेकिन विधान सभा में एक विधेयक पारित किया जिसके अनुसार अब हरियाणा में शराब पीने की उम्र कम कर दी गई है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने शराब पीने की उम्र को कम किया था। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे और आखिरी दिन सदन में ‘हरियाणा आबकारी (संशोधन) विधेयक, 2021’ पारित किया गया। इस विधेयक के मुताबिक अब राज्य में शराब खरीदने और पीने की वैध न्यूनतम आयु 21 वर्ष कर दी गई है।

बता दें कि इससे पहले राज्य में 25 वर्ष से कम आयु का कोई व्यक्ति न तो शराब खरीद सकता था और न ही शराब बेच सकता था। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाती थी।

वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति तैयार करते समय इस बात पर चर्चा की गई थी कि उपरोक्त आयु सीमा को 25 साल से घटाकर 21 साल किया जा सकता हैं, क्योंकि कई अन्य राज्यों ने न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में इस आयु सीमा को घटाकर 21 वर्ष कर दिया गया है।

इसके अलावा, मौजूदा सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में उस समय की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से काफी बदलाव आया है।

जब उपरोक्त प्रावधानों के आबकारी अधिनियम में शामिल किया गया था। लोग अब पहले से अधिक पढ़े-लिखे हैं और नए प्रयासों में भाग ले रहे हैं और जिम्मेदार व जागरुक भी है।

शराब पीने की बात आने पर तर्कसंगत निर्णय भी ले सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर लोगों की प्रतिक्रिया कैसी रहेगी क्योंकि कुछ लोगों की राय हैं कि मात्र 21 वर्ष की उम्र में कानूनी रूप से शराब पीने की खुली छूट देना सही निर्णय नहीं है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...