ब्रांड बन चुके है हरियाणा के यह मुर्रा भैंसे, 11 करोड़ रूपए है कीमत

हरियाणा में कई प्रकार के भैंसों की नस्ल होती है। लेकिन आज जो देश भर में लोकप्रिय बन चुके है वह मुर्रा भैंसे। इस नस्ल के भैंसों के हर जगह दीवाने हैं। आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा इन भैंसों में क्या है? तो इन भैंसों की लोकप्रिय होने की वजह है इनकी सुंदरता और इनके वीर्य की गुणवत्ता। आपको बता दें अभी हरियाणा के जींद के भैंसे ने हिमाचल प्रदेश में एक राष्ट्रीय खिताब जीता है। आप जानना चाहते होंगे वह कौन सा भैंसे है। तो जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

आपको बता दे, इस भैंसे का नाम है रुश्तम है। जिसकी लोकप्रियता ने बाकी सभी जाने माने भैसों को पीछे छोड़ दिया है। बता दे, इस भैंसे की कीमत 11 करोड़ रुपए लगाई गई है। आप यह एक भैंसे की इतनी किमत सुनकर हैरान हो गए होंगे।

आपको बता दे,  भैंसे की इतनी ऊंची कीमत का यह कोई पहला मामला नहीं है, एक बार सुल्तान नाम के भैंसे की भी 21 करोड़ रुपये कीमत दी जा रही थी, हालांकि उसके मालिक ने उसे बेचने से साफ इंकार कर दिया था।

हरियाणा के पशुपालकों के लिए मुर्रा भैंसे की कीमत कोई सोने की कीमत से  कम नहीं हैं। मुर्रा भैंसे का वीर्य इतनी उच्च गुणवत्ता वाला है, जिसकी डिमांड कभी कम होती ही नहीं है । आज के समय में हरियाणा मुर्रा भैंस और भैसों के लिए दुनिया भर में मशहूर हो चुका है। यह भैंसे अपने आप में एक ब्रांड बन चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक मुर्रा भैंसा हरियाणा में 11 करोड़ रुपये में बिका है, बता दे,  इस दावे की पुरी तरह से पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में इसी तरह से रुश्तम नाम का एक भैंसा खूब लोकप्रिय हुआ है। रुश्तम के बारे में बताया जाए तो वो खूबसूरती और उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य की वजह से सुर्खियों में है।

आपको बता दे, रुश्तम के मालिक का नाम दलेल सिंह है। वह हरियाणा के जींद जिले में गतौली गांव का रहने वाला हैं। पिछले 18 दिसंबर को रुश्तम ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित पशु मेले में विभिन्न मापदंडों पर कई भैंसों को हराकर चैंपियनशिप हासिल की थी।

आपको बता दे,  9 साल का ये खूबसूरत रुश्तम 15 फीट लंबा और करीब 6 फीट ऊंचा है। इसे विजेता घोषित होने पर ‘कृषक रत्न’ सम्मान के साथ 5 लाख रुपये के पुरस्कार दिया गया है।

बता दे, रुश्तम के मालिक दलेल सिंह के मुताबिक यह करीब 5 मिली लीटर शुक्राणु पैदा करता है, जिसे तीन बार निकाला जा सकता है। यह प्रक्रिया हर तीन महीने में 15 दिनों तक के लिए चलती है। इसके शुक्राणु के एक शॉट से 400 स्ट्रॉ तैयार होते हैं।

आपको बता दे, जो 400 रुपये प्रति स्ट्रॉ के हिसाब से बिकते हैं। यानी इस तरह से यह हर तीन महीने में ये 10 हजार शॉट उत्पादित करता है। अपनी खूबसूरती के लिए अब यह हिमाचल से हरियाणा तक लोकप्रिय हो चुका है।

आपको बता दे, रुश्तम के मालिक के अनुसार इसकी खुराक में रोजाना 8 लीटर दूध, 100 ग्राम बादाम, 3.5 किलो गाजर, 300 ग्राम देसी घी, 3 किलो चना, आधा किलो मेथी के अलावा उसका बाका का चारा शामिल होता है।

बता दे, इस भैंसे को हर दिन सुबह-शाम 2 से 3 किलो मीटर टहलाया जाता है। इसके मालिक की माने तो रुश्तम 26 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अलावा, 6 अंतरराष्ट्रीय खिताब भी जीत चुका है। उनका सबसे बड़ा दावा है कि रुस्तम अब तक 50 हजार बछड़ों का पिता बन चुका है।

Kunal Bhati

Recent Posts

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 hours ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago