जनवरी की शुरुआत कुछ ही घंटो में होने वाली है। इसी माह भारत का संविधान लागू हुआ था और तभी से इस दिन को धूमधाम से मनाया जाने लगा। यह दिन गणतंत्र दिवस के नाम से जाना जाता है। इस दिन राजपथ पर देश के विभिन्न राज्यों द्वारा झांकियां निकाली जाती हैं। सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि आर्मी, नेवी और वायु सेना के सैनिक भी अपना प्रदर्शन करते हैं। 2022 में 26 जनवरी की परेड में हरियाणा के खिलाड़ी प्रदेश की विजयगाथा देश के सामने कहेंगे। सूबे के इन सूरमाओं की कहानी देश भर के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। पांच साल बाद 26 जनवरी की परेड में राजपथ पर यह नजारा देखने को मिलेगा, जिसमें थीम ओलंपिक की तर्ज पर होगी।
यहां प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ी एक साथ एक रथ पर मौजूद रहेंगे। इससे पहले 2017 में हरियाणा की झांकी 26 जनवरी की परेड में शामिल हुई थी। जिसके बाद अब 2022 में यह मौका राज्य को हासिल होगा।

टोक्यो ओलंपिक में मेडल हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों समेत पैरालंपिक खिलाड़ी भी इस झांकी में शामिल होंगे। धीम के आधार पर भगवान श्रीकृष्ण के कुरुक्षेत्र स्थित रथ जैसी झांकी होगी। जिस पर नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

झांकी में शामिल होने वाला रथ इतना भव्य बनाया जाएगा कि हरियाणा की थीम को आधा तो यह रथ ही प्रदर्शित कर देगा। इस थीम के लिए लोक संपर्क विभाग ने अथक मेहनत की है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मानना है कि चूंकिभारत आजादी के अमृत महोत्सव का 75 वां वर्ष मना रहा है। इसलिए खेल के क्षेत्र में हरियाणा का योगदान देश पूरे देश का गौरव बढ़ा रहा है। इसलिए इस विजयरथ पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल हस्तियां सवार होंगी।

झांकी में शामिल होंगे 12 राज्य झांकी में कुल 12 राज्यों को शामिल किया गया है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को शामिल किया गया है।

इसके अलावा आपको बता दें कि इस साल खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा मेजबानी करेगा। 3 जनवरी से पंचकूला में इसका आगाज होगा। इसमें 28 खेलों का आयोजन किया जाएगा। संभावना है कि इस साल देशभर से 8500 खिलडी भाग लें।