Homeजिलागुरुग्रामजिस डकैत की 15 साल से थी पुलिस को तलाश, थाने के...

जिस डकैत की 15 साल से थी पुलिस को तलाश, थाने के पास ही रहता था किराए पर

Published on

डकैती का दोषी 10 साल की सजा होने के बाद परोल पर छूटा था। समय पर वापस जेल नहीं गया तो साल 2006 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। गुरुग्राम के उद्योग विहार थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमें उसे ढूंढती रही। कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी का गठन हुआ। करीब 200 से अधिक बार बिहार समेत अन्य इलाकों में जाकर पुलिस उसे तलाश करती रही। लेकिन 15 साल से वह उद्योग विहार थाने से महज एक किमी दूर ही किराये पर रह रहा था।

बिहार नालंदा के मूल निवासी आरोपी सुनील को अब उद्योग विहार थाने के इंस्पेक्टर दलबीर ने अरेस्ट किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सेक्टर-21 निवासी डॉ. पवन कुमार यादव अपने घर में ही क्लिनिक चलाते थे।

2 अगस्त से 2003 को 5 बदमाशों ने उन्हें पत्नी व बेटे को बंधक बनाकर डकैती की वारदात की। इनमें से दो बदमाश 1 दिन पहले भी उनके क्लिनिक पर दवा लेने के बहाने से आए थे।

उद्योग विहार थाना में साजिश के तहत डकैती की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में कुल 6 आरोपितों को अरेस्ट किया। इनमें से 5 को साल 2005 में सेशन कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी।

कुछ महीने बाद बिहार नालंदा के मूल निवासी सुनील को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी और उसकी सजा भी 3 साल कम हो गई थी लेकिन, परोल की अवधि के बाद वो वापस जेल नहीं पहुंचा। साल 2006 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा करार दे दिया था। उद्योग विहार थाने के इंस्पेक्टर दलबीर ने बताया कि 3 बार बिहार जा चुके थे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...