शादी को लेकर आए दिन नए मामले सामने आते रहते है। जहां पैसों के लालच में दुल्हन फरार हो जाती है। ऐसा ही एक और मामला राजस्थान के भरतपुर से सामने आया है। यहां भरतपुर जिले के बयाना थाना इलाके के नगला भाड़ गांव के एक युवक की शादी हुई थी। शादी से पहले लड़के वाले ने लड़की पक्ष 3 लाख रुपये दिए थे।
जिसके बाद शादी हुई थी। वहीं शादी के 13 दिन बाद दुल्हन फरार हो गयी। दुल्हन को खूब खोजा गया, तलाशी की गई लेकिन कही नहीं मिली। परेशान होकर पीड़ित दूल्हा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। आपको बता दे कि रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पीड़ित ने पुलिस को बताया कि धौलपुर जिले के डांग बसई थाना इलाके के भगतपुरा गांव निवासी हरि सिंह गुर्जर ने उनका रिश्ता करवाया था।
हरि सिंह गुर्जर गत 6 मार्च को उनके घर आया और मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाना घाटीगांव इलाके के रामधन गुर्जर से अपनी जान पहचान बताई थी। रामधन गुर्जर और उसके भाइयों को अपनी जान पहचान वाला बताते हुए उनकी बहन सुनीता के साथ शादी कराने का प्रस्ताव रखा।
शादी के लिए 3 लाख रुपए की मांग की गई। पीड़ित के अनुसार जब वो जंगल में शौच करने गया तो सुनीता घर पर अकेली थी। जब वो वापस लौटा तो देखा कि सुनीता अपने घर में नहीं है जिसके बाद पीड़ित को बहुत बड़ा झटका लगा।
पीड़ित का आरोप है कि जीतू, रामदीन और सुनीता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 3 लाख की ठगी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करने में लगी हुई है। ठगी के मामले से आप भी सतर्क रहिए।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…