Homeकुछ भीजान दाव पर लगाकर होती है मखाने की खेती, उखड़ जाते हैं...

जान दाव पर लगाकर होती है मखाने की खेती, उखड़ जाते हैं नाखून, 350 डिग्री तक होता है पकाना

Published on

कमल के बीज से बनने वाला मखाना काफी पौष्टिक होता है। यह तालाब के कीचड़ में उगता है। इसकी उपज आसान नहीं होती है। किसानों को इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। प्रोटीन के मामले में मखाने का कोई तोड़ नहीं है। सेहतमंद होने के साथ ही मखाने का प्रयोग पूजा पाठ से लेकर स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिए भी होता है। मोतियों की तरह दिखने वाला मखाना जितना सुंदर होता है उसको तैयार करना उतना ही मुश्किल होता है। इसे बनाना न केवल कठिन है बल्कि इसमें जोखिम भीरहता है। क्योंकि पानी के अंदर कांटों के बीच काफी देर तक रहने के बाद इसे हासिल किया जाता है।

इसके बाद भी एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। आइए आज आपको मखाने के बनने के सफर पर ले चलते हैं और जानते हैं कि यह कैसे आपकी थाली तक पहुंचने के लिए तैयार होता है।

सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है पानी के अंदर से मखाने का बीज या गुर्मी निकालना। सामान्य तौर पर चार से पांच फुट गहरे पानी, कीचड़ में गपी गिर्री को निकालने से कई बार नाखून तक उखड़ जाते हैं।

सबसे कठिन है कि इसे निकालने के लिए पानी के अंदर उतरना पड़ता है एक दुखी 2 से 3 मिनट की होती है ज्यादा से ज्यादा 5 मिनट तक अंदर आ जा सकता है लेकिन अंदर कांटों के बीच ही रहना पड़ता है। कई बार उंगलियों से खून निकल जाता है और बार-बार ऐसा होने की वजह से हाथों में कांटे पड़ जाती है।

मखाने का बीज निकालने के बाद उसकी गुर्री को लावे का रूप दिया जाता है। यह प्रक्रिया काफी जटिल है इसके लिए जिस जगह लावा बनाया जाता है उसका तापमान 40 से 45 डिग्री ‌रखा जाता है।

करीब 350 डिग्री पर इसे लावा बनाकर पकाने की प्रक्रिया 72 से 80 घंटे की होती है। कारखाने में गुर्री की ग्रेडिंग छह छलनियों से की जाती है़। कच्चा लोहा मिश्रित मिट्टी के छह बड़े पात्रों को चूल्हों या भट्टियों पर रखा जाता है।

दूसरी हीटिंग, 72 घंटे बाद की जाती है, इस दौरान ऊपर परत एकदम चटक जाती है फिर उसे हाथ में लेकर हल्की चोट की जाती है तब नर्म मखाना बाहर आता है। यह प्रक्रिया पढ़ने में जितनी जटिल लग रही है करने में उससे भी ज्यादा जटिल है। इसीलिए मखाने की खेती को दुनिया में सबसे मुश्किल खेती कहा जाता है।

उत्तरी बिहार में मखाने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है जिसमें करीब 5 से 6 लाख लोग जुड़े हुए हैं। मखाने का बीज निकालने के लिए पानी के अंदर उतरना पड़ता है यह काम करने वालों को मल्लाह कहा जाता है। ये खास गोताघोर होते हैं जो पानी में लंबे समय तक रह सकते हैं।

लेकिन एक समस्या है की मेहनत करने वालों को उनका सही परिश्रम नहीं मिलता मखाना बनाने वाले ऐसे व्यापारियों को ढाई सौ रुपए तक में बेचते हैं और खाना बाद में बाजार में हजार रुपए तक में बिकता है।

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...