कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है। कल भी पूरे दिन रुक रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके कारण राज्य में ठंड की ठिठुरन बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 2 से 3 घंटे के लिए लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 10 जनवरी के बाद से उत्तर भारत में कोहरे के सितम के साथ ठिठुरन बढ़ सकती है। दिल्ली एनसीआर में 9 जनवरी यानी आज भी बारिश जारी रहेगी। साथ ही आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा हरियाणा के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, कैथल शामिल है।

विभाग द्वारा ऐसा पूर्व अनुमान लगाया गया है कि इन जिलों में लगातार दो से 3 घंटे तक बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते आसमान में बादलवाई छाई रहेगी। पूर्वानुमान में यह सूचना भी दी गई है कि आज बारिश के कारण हरियाणा में ठंड के बढ़ने के आसार भी है।
ये जिले होंगे प्रभावित

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा यह पूर्वानुमान जारी करते हुए हरियाणा के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इन जिलों में बीते दिन भी हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। लेकिन अब मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण ठंड में भी बढ़ोतरी होने के आसार है।

इन जिलों के अलावा अन्य राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। किंतु मौसम विभाग द्वारा केवल कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, कैथल में 2 से 3 घंटे की लगातार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।