जैसा की आप सभी को पता ही है कि महामारी की तीसरी लहर बहुत तेजी से फैलती जा रही है। यह लहर ओमिक्रॉन के रूप में आई है। जिसने जनता को अपनी जकड़ में लेना शुरू कर दिया है। अब इस लहर के चंगुल में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोग भी आते जा रहे हैं। आपको बता दें इसने अपने चंगुल में न्यायिक तंत्र को भी लिया है। पंजाब और हरियाणा की अदालतों के 64 न्यायाधीशों सहित लगभग 450 अदालती अधिकारियों को महामारी पॉजिटिव पाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब में 200 से ज्यादा अदालती अधिकारियों और 50 न्यायिक अधिकारियों को महामारी पॉजिटिव पाया है। और वही बात करें हरियाणा की तो यहां पर लगभग 70 कर्मचारी और 14 न्यायिक अधिकारियों को पॉजिटिव पाया गया है।

आपको बता दे, इसका हटकंडा यही पर नही रुकता, यह लहर इसके पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अब तक 115 अधिकारियों को यह अपनी चपेट में ले चुकी है।

आपको बता दें महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इन्हीं बढ़ते मामलों को देख पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 5 जनवरी से वर्चुअल मोड एंड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचसी के मामलों की सुनवाई का आदेश दिया था।