Homeमानसएक गरीब दलित लड़की जो कभी गोबर के उपले बनाया करती थी...

एक गरीब दलित लड़की जो कभी गोबर के उपले बनाया करती थी आज 700 करोड़ की है मालकिन, चलाती है 8 कंपनियाँ

Published on

खुद पर भरोसा हो तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कल्पना सरोज ने। गरीब परिवार में जन्मी कल्पना आज करोड़पति हैं। वे आज 700 करोड़ की कंपनी की मालकिन हैं। कल्पना करोड़ों का टर्नओवर देने वाली कंपनी की चेयरपर्सन और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं। कल्पना का जन्म सूखे का शिकार रह चुके महाराष्ट्र के ‘विदर्भ’ में हुआ था। घर की माली हालात खराब थी।

जिसके कारण कल्पना गोबर के उपले बनाकर बेचा करती थीं। 12 साल की उम्र में ही कल्पना की शादी उनसे 10 साल बड़े आदमी से कर दी गई। जिसके कारण कल्पना विदर्भ से मुंबई की झोंपड़ पट्टी में आ पहुंची।

शादी होने के कारण कल्पना की पढ़ाई थम गई। ससुराल में घरेलू कामकाज में जरा सी चूक पर कल्पना की रोज पिटाई होती थी।

इस पूरे घटनाक्रम से शरीर पर जख्म पड़ चुके थे और जीने की ताकत खत्म हो चुकी थी। एक रोज इस नर्क से भागकर कल्पना अपने घर जा पहुंचीं। ससुराल पहुंचने की सजा कल्पना के साथ-साथ उसके परिवार को मिली।

जिसके कारण पंचायत ने परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया। जिसके बाद कल्पना को जिंदगी के सभी रास्ते भी बंद नजर आने लगे। उन्होंने तीन बोतल कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की लेकिन रिश्ते की एक महिला ने उसे बचा लिया।

कल्पना बताती हैं कि जान देने की कोशिश उसकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ लेकर आई। ‘मैंने सोचा कि मैं क्यों जान दे रही हूं, किसके लिए? क्यों न मैं अपने लिए जिऊं, कुछ बड़ा पाने की सोचूं, कम से कम कोशिश तो कर ही सकती हूं.’

16 साल की उम्र में कल्पना फिर मुम्बई लौट आई, लेकिन इस बार पिटने के लिए नहीं एक नई जिंदगी शुरू करने के लिए। मुम्बई पहुंची कल्पना को हुनर के नाम पर कपड़े सिलने आते थे और उसी के बल पर उसने एक गारमेंट कम्पनी में नौकरी कर ली। यहां एक दिन में दो रुपए की मजदूरी मिलती थी। जो बेहद कम थी।

सिलाई से ही धीरे धीरे कल्पना जी ने अपना बिज़नेस को बड़ा किया और मुकाम हासिल किया। इस दौरान उन्होंने दूसरी शादी की लेकिन उनके पति का ज्यादा दिन तक साथ नहीं रहा। फिलहाल उनके दो बच्चे है जिनके साथ वो खुशी- खुशी रहती है।

Avinash Singh
Avinash Singhhttps://haryanawale.com
Avinash Singh - A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

भांजी की शादी में भरा ‘एक करोड़ का भात’, गड्डियां गिनते-गिनते थक गए सभी…

भांजी की शादी में भरा 'एक करोड़ का भात', गड्डियां गिनते-गिनते थक गए सभी...

टमाटर के बाद अब दाल की कीमत में गिरावट, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

टमाटर के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं लेकिन, अब दालों की...