Categories: कुछ भी

फिर होगी हरियाणा में बारिश? जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

हरियाणा में इस बार हमें मौसम का प्रकोप देखने को मिला है। कब बारिश होने लग जाए कब ठंड बढ़ने लगे, पश्चिमी विक्षोभ ने भी अपना खूब असर दिखाया। इस बार कभी ठंड के साथ शीत हवाएं तो कभी बारिश के साथ बादलों की गरज चमक देखने को मिली। आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा इस बात से हर कोई परिचित होना चाहेगा। मौसम विभाग ने अगले 14 फरवरी तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान बताया है।

अगले 5 दिन तक हरियाणा में कैसा मौसम रहेगा और मौसम में किस तरह का बदलाव देखने को मिलेगा। इस बात की पूरी जानकारी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दी गई है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि हरियाणा राज्य में 14 फरवरी तक मौसम का आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। लेकिन इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलती रहेंगी।

रात के तापमान में होगी गिरावट

विभागाध्यक्ष मदन खीचड ने बताया कि इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने की आशंका है और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बनी रहेगी। साथ ही वातावरण में नमी की अधिकता से कहीं-कहीं सुबह धुंध छाने की संभावना भी है।

फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से अगले 5 दिनों तक किसी भी तरह से बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है। यह लोगों के लिए राहत की बात है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

4 hours ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 day ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago