Homeकुछ भीअब हरियाणा के सफाई कर्मचारी भी शुरू कर पाएंगे खुद का बिजनेस,...

अब हरियाणा के सफाई कर्मचारी भी शुरू कर पाएंगे खुद का बिजनेस, मिलेगा 15 लाख, ऐसे करें आवेदन

Published on

हरियाणा के हर नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए सरकार योजनाएं चला रही है। इसके जरिए खुद का बिजनेस शुरू करने वाले लोगों को लोन भी मुहैया करा रही है। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति के सदस्यों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाती है।

इसके तहत निगम द्वारा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की सहायता से राज्य के सभी सफाई कर्मचारियों को उनके आश्रित स्वरोजगार हेतु 15 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की ओर से स्वरोजगार के लिए विभिन्न कार्यों जैसे दवाइयों की दुकान, स्टेशनरी/किताबों की दुकान, फर्नीचर अथवा इमारती लकड़ी का कार्य, मुर्गी पालन, आटा चक्की, कम्प्यूटर का कार्य, बैंड बाजा, फोटोग्राफी, ब्यूटी पार्लर, बुटिक, फोटोस्टेट-कम-एसटीडी बूथ, ऑटो रिपेयर, मोबाइल, वाणिज्यिक वाहन जीप (डीजल दस सीटर), कार टैक्सी (डीजल पांच सीटर) तथा आटो (डीजल) के लिए 15 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

ये हैं महत्वपूर्ण दस्तावेज

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार का कहना है कि इसके लिए आवेदक को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास सफाई कर्मचारी अथवा उस पर आश्रित होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए, जो स्थानीय राजस्व अधिकारी/ उप मंडल अधिकारी/ तहसीलदार/ नगर निगम पालिका/ निगम परिषद/ नगर निगम कार्यकारिणी अधिकारी/ सरकारी विभाग के प्रमुख द्वारा जारी किया हो।

हरियाणा सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी दस्तावेज राशन कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट फोटो है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...