Homeजिलाराष्ट्रीय राजमार्गों से सीधा जुड़ेगा हरियाणा का यह जिला, शहर की सड़कें...

राष्ट्रीय राजमार्गों से सीधा जुड़ेगा हरियाणा का यह जिला, शहर की सड़कें भी हो रही अपग्रेड

Published on

भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद के लोगों के लिए सिवरेज, बिजली पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी। फरीदाबाद का चहुमुखी विकास उनका पहला लक्ष्य है। शनिवार को नहरपार, भारत कालोनी में 35 फुट रोड पर बनने वाली 31 गलियों को इंटर लॉकिंग टाइल से बनाने का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुर्जर के साथ विशेष तौर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़ एवं विधायक नरेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सभी क्षेत्रों को बेहतर सड़को को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इनमें शहरी क्षेत्रों के अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे व फरीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे जैसी राष्ट्रीय स्तर की बड़ी सड़क परियोजनाएं भी शामिल है।

केंद्रीय राज्य मंत्री शनिवार को नहरपार भारत कालोनी में 35 फूट वाली रोड की 31 गलियों के शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिन गलियों को इंटर लॉकिंग टाइल से बनाने का उन्होंने शुभारंभ किया है।

उसकी जरूरत पिछले काफी समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इन गलियों का निर्माण 118 लाख रुपये की धनराशि की लागत से नगर निगम फरीदाबाद द्वारा किया जाएगा।

सुचारू होगी यातायात व्यवस्था

इन गलियों के निर्माण से हजारों लोगों को फायदा होगा और यहां की यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके निर्माण के बाद शहर दो बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ जाएगा।

फरीदाबाद से दिल्ली जाने के लिए आगरा नहर के साथ-साथ जो छोटी पुलिया थी उनके चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लोगों के लिए सिवरेज, बिजली, सड़क, पानी की मूलभत सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति से हो विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास करवाएं जा रहे हैं। विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नहर पार क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। खेड़ी पुल मार्ग को चार मार्गीय बनाया जा रहा है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...