Homeजिलागुरुग्रामअद्भुत: हरियाणा के इस पार्क में आते है दुनियाभर के विभिन्न प्रजातियों...

अद्भुत: हरियाणा के इस पार्क में आते है दुनियाभर के विभिन्न प्रजातियों के 50,000 पक्षी

Published on

हरियाणा सरकार नैचुरल फॉरेस्ट्री और ग्रीनरी को संतुलित ढंग से विकसित कर रही है। प्रदेश में इस कार्य के लिए 770 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। शनिवार को राज्यपाल गुरुग्राम जिला के सुल्तानपुर नेशनल पार्क का भ्रमण करने के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने सुल्तानपुर नेशनल पार्क में पौधारोपण किया और रामसर साईट घोषित सुल्तानपुर वेटलैंड का भ्रमण किया। उन्होंने रूचि लेकर बर्ड वॉचिंग की और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने पार्क परिसर में बने इंटप्ररेटेशन सेंटर का भी अवलोकन किया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की फोटो के साथ उनके अलग अलग देशों से यहां आने के रूट, खानपान, आदतों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

यह ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करके वे बहुत प्रसन्न हुए और कहा कि स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों को इस वेटलैंड का भ्रमण करवाएं ताकि उन्हें पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी मिले और वे उनके प्रति प्रेम की भावना रखें। राज्यपाल को बताया गया कि सुल्तानपुर नेशनल पार्क में हर वर्ष विश्व के विभिन्न देशों से 100 से अधिक प्रजातियों के लगभग 50,000 पक्षी यहाँ आते हैं।

राज्यपाल ने आद्रभूमि की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेटलैंड्स जहां भी हों वह स्थल अनेक जीव जन्तुओं, वनस्पतियों के लिए आश्रय स्थल होते हैं। ये जन-जीवन के लिए जल आपूर्ति के साथ प्राकृतिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, यह हमारी विरासत हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक व नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल स्त्रोतों व वेटलैंड्स के महत्व को ध्यान में रखते हुए ‘पोंड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथोरिटी’ बनाई है। इस अथॉरिटी के माध्यम से वर्तमान व आगामी वर्ष में करीब 4500 तालाबों का जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा।

राज्यपाल दत्तात्रेय ने सुल्तानपुर नेशनल पार्क परिसर में छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर शिवाजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राज्यपाल ने विज़िटर बुक में अपने कॉमेंट्स भी दर्ज किए। स्थानीय लोगों ने राज्यपाल को सम्मान की सूचक पगड़ी पहनाई।

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों...