Homeकुछ भीयूक्रेन के कारण हरियाणा में बढ़ रहा तनाव, मुख्यमंत्री ने लोगों से...

यूक्रेन के कारण हरियाणा में बढ़ रहा तनाव, मुख्यमंत्री ने लोगों से की यह अपील

Published on

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युक्रेन में मौजूदा तनाव को देखते हुए वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों के परिजनों से आग्रह किया है कि वे आगे आएं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार को जानकारी दें। मनोहर लाल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण समय है और हरियाणा सरकार विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के निकट सहयोग से अपने नागरिकों को भारत वापिस लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यहां गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘‘मैं अपने साथी हरियाणवियों से भी अनुरोध करूंगा कि वे शांत रहें और घबराहट और चिंता से दूर रहें तथा संबंधित अधिकारियों के साथ अपने देश लौटने के लिए समन्वय स्थापित करें’’।

मुख्यमंत्री ने स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है और डॉ. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव, (यूरेशिया और सीएनवी एंड आई) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘हमें हरियाणा के चार परिवारो से सहायता के लिए पत्र मिला था जिसमें से एक परिवार की बेटी भारत आ चुकी है तथा शेष परिवारों की सहायता के लिए हमारी टीम लगातार उनके संपर्क में है।

इन नंबरों और ईमेल के जरिए दे सकते हैं जानकारी

दिल्ली में स्थापित नियंत्रण कक्ष के संपर्क विवरण के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली में स्थापित नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर (+91 11 23012113), (+91 11 23014104), (+91 11 23017905) और 1800118797 (टोल फ्री) है तथा ईमेलः- [email protected] है।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यूक्रेन में दूतावास में स्थापित हेल्पलाईन का फोन नंबर (+380 997300428) तथा (+380 997300483) है और ईमेलः- [email protected] हैं।

मनोहर लाल ने बताया कि इसी तरह का नियंत्रण कक्ष हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया है। भारत के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर का संपर्क विवरण देते हुए कहा उन्होंने बताया कि फोन नंबर (+91 9212314595) (केवल व्हाट्सएप) और ईमेल [email protected] पर प्रश्नों और शिकायतों को लिया जाएगा।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...