Homeजिलाहरियाणा के इस जिले में पहली बार लगा इतना बड़ा ‘एक्सपो’, लौट...

हरियाणा के इस जिले में पहली बार लगा इतना बड़ा ‘एक्सपो’, लौट आया शहर का औद्यौगिक स्वरूप

Published on

हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मनोहर सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सड़कें व इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस नीति से न केवल उद्योगपति बल्कि आम आदमी भी बेहद खुश है। परिवहन मंत्री रविवार को फरीदाबाद में आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा लगाए गए तीन दिवसीय इंडस्ट्रियल एक्सपो के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

एक्सपो के उद्घाटन के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पूरे एक्सपो परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद के औद्योगिक स्वरूप को वापिस लौटाने का काम मनोहर सरकार द्वारा गया है।

इंडस्ट्रियल एक्सपो की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि एक छत के नीचे तमाम उद्योगों के उत्पादों के प्रदर्शन के लिए आयोजित एक्सपो से औद्योगिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

फरीदाबाद में पहली बार इतना बड़ा एक्सपो लगा है, इसके लिए यहां की एसोसिएशन भी बधाई की पात्र है। इस अवसर पर जिले भर से उद्योगपति व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...