Homeकुछ भीहरियाणा में इस शख्स ने सिर्फ गेंहू काटकर जीत लिए 5.50 लाख...

हरियाणा में इस शख्स ने सिर्फ गेंहू काटकर जीत लिए 5.50 लाख रुपए, जानें पूरा मामला

Published on

फसलों की कटाई पहले हाथों से की जाती थी पूरा परिवार इसमें मदद करता था लेकिन अब जैसे जैसे तकनीकी युग आ रहा है, हर काम मशीन से होने लगे हैं। डबवाली के गांव फूलेवाला से फसल की कटाई को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। फसल की कटाई के लिए अधिकतर किसान मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। तकरीबन गेहूं कंबाइन की मद्द से निकाली जाती है। आज के समय में ऐसे किसान एक आध ही होंगे जो खुद गेहूं की कटाई करता है। गांव फूलेवाला में सुखदेव सिंह ने शर्त लगाकर गेहूं की कटाई कर, साढे पांच लाख रुपये जीत लिए।

बता दें कि गांव के ही सुखदेव सिंह और हरजीत सिंह एक विवाह के कार्यक्रम के दौरान बैठे थे और साथ में अन्य लोग भी थे। इस दौरान गेहूं की कटाई का जिक्र हुआ। सुखदेव सिंह पेशे से डॉक्टरी का काम करते हैं। इसलिए हरजीत ने कहा कि अगर सुखदेव एक कनाल भी गेहूं की कटाई कर दे तो वो मान जाएंगे।

इसके बाद सुखदेव ने गेहूं की कटाई की हामी भर ली। शर्त ये लगी की अगर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सुखदेव एक कनाल गेहूं की कटाई कर देता है तो उसे 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इसी दौरान वहां मोगा का रहने वाला जगमीत सिंह भी आ गया। उसने कहा की अगर पांच बजे तक कटाई कर दी तो वो भी पांच लाख रुपये देंगे। इसके बाद अगले दिन पहले एक कनाल जगह की पैमाइश की गई और टाइम नोट कर सुखदेव को गेहूं काटने को कहा गया। सुखदेव सिंह ने सुबह साढे सात बजे गेहूं काटनी शुरू की और बिना रूके दोपहर तीन बजे तक पूरी गेहूं काट दी।

ग्रामीण भी थे खेत में मौजूद

कटाई के दौरान खेत में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। जब सुखदेव सिंह ने पूरी गेहूं काट दी तो ढोल वाले को बुलाया गया। फिर फूलमाला पहनाकर सुखदेव को गांव लाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें भी नहीं लगता था कि सुखदेव ये शर्त जीत जाएगा क्योंकि सुखदेव ने पहले खेती नहीं की है वो गांव में ही डॉक्टरी का काम करते हैं।

शर्त जीतने के बाद सुखदेव को चेक के रूप में मौके पर ही साढे पांच लाख रुपये दिए गए। जब उनसे पूछा गया कि वो इन पैसों का क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि वो इन पैसों से ट्रैक्टर लेकर आएंगे।

भाई को था यह डर

सुखदेव सिंह के भाई ने कहा की उसे डर था कि सुखदेव शर्त हार जाएगा। इसलिए वो खेत में भी नहीं आया। क्योंकि सुखदेव ने पहले खेती का काम नहीं किया है। लेकिन जब उन्हें फोन कर बताया कि सुखदेव शर्त जीत गया है। इसके बाद वो खेत में आए और सुखदेव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...