Homeकुछ भीहरियाणा में दर्ज हुई हर FIR पर अब होगी गृहमंत्री विज की...

हरियाणा में दर्ज हुई हर FIR पर अब होगी गृहमंत्री विज की नज़र, पुलिस अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Published on

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सभी एफआईआर का जल्द निपटान करने के निर्देश दिए गए हैं। अफीम, गांजा, चरस, सट्टा, जुआ जैसे नशीले पदार्थों के कारोबार पर नकेल डालने के लिए कहा गया है क्योंकि क्राइम को यही जन्म देते हैं। ऐसे ही जिन लोगों से अवैध ड्रग्स पकड़ी जाए उनकी प्रॉपर्टी को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी हाल ही में अंबाला में ऐसी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति की एक एकड में बनी बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाकर उसे धराशाई किया गया है।

विज आज फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस में सुधार के संबंध में आज उन्होंने फरीदाबाद में बैठक ली और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि “कोई भी एफआईआर अब हरियाणा में दर्ज होगी तो उनकी टेबल पर आएगी। इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया और उसमें जिम्मेवारी तय की गई है कि 10 दिन के अंदर एसएचओ बताएगा कि अमुक एफआईआर पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, 15 दिन में डीएसपी, 30 दिन में एएसपी, 45 दिन में एसपी, 60 दिन में आईजी एक्सप्लेन करेगा कि कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, उसके बाद मैं देख लूंगा कि कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है उसके मुताबिक सजा तय की जाएगी”।

पंजाब जैसा होगा हरियाणा कांग्रेस का हाल

हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि “हरियाणा में कुल मिलाकर इन्होंने पंजाब मॉडल ही अपनाया है वहां पर एक अध्यक्ष सिद्धू बनाया था यहां एक बटा चार बना दिए, तो यहां भी कांग्रेस का वैसा ही होगा जो पंजाब में हुआ है”।

इससे पूर्व हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ गौतम गोले से एक-एक करके बारीकी से जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मेडिकल परिसर में प्रशासनिक भवन, मेडिकल फैसिलिटी, हॉस्टल, लैब सहित  सभी भवनों का  निरीक्षण बारीकी से किया। उन्होंने कहा कि  सरकार द्वारा जारी हिदायतों  के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में मेडिकल कॉलेज में सभी तैयारियां इसी सेशन में पूरी करने के निर्देश दिए ताकि सेशन मेडिकल कॉलेज में चालू करवाया जा सके।

अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान विधायक राजेश नागर, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त जितेंद्र यादव, अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कालेज के डायरेक्टर डॉ. गौतम गोले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...