Homeकुछ भीहरियाणा: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 ने खिलाड़ियों के जहन में छोड़ी अनोखी...

हरियाणा: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 ने खिलाड़ियों के जहन में छोड़ी अनोखी छाप

Published on

शाहबाद हॉकी खेल प्रागंण के इतिहास के पन्नों को आने वाले समय में जब-जब पलट कर देखा जाएगा तो खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के यादगार पल स्वर्ण अक्षरों में लिखे मिलेंगे। इन ऐतिहासिक लम्हों को लिखने का काम हरियाणा सरकार ने किया है। इस छोटे से कस्बे में जहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए करीब 15 करोड़ रुपए का बजट खर्च करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया गया।

वहीं इस स्टेडियम में यूथ गेम्स के मैचों की शुरुआत भी की। अहम पहलू यह है कि पहले ही यूथ गेम्स में देश के 8 राज्यों के करीब 150 खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम किया।

शाहबाद जैसे छोटे कस्बे का खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन करना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। इस गेम्स से युवा खिलाडिय़ों को काफी प्रेरणा मिली है। इससे शाहबाद में ही नहीं कुरुक्षेत्र में भी हॉकी का अच्छा माहौल बनेगा और अच्छे खिलाड़ी सामने आएंगे।

हॉकी के मैचों के आयोजन को सफल करने के लिए शाहबाद हॉकी स्टेडियम और आसपास की नर्सरी में अभ्यास करने वाले करीब 300 युवा महिला व पुरुष खिलाड़ी 8 राज्यों की टीमों के साथ लगातार जुड़े रहे।

इसके अलावा, स्कूल और कालेजों से 60 से ज्यादा स्वयं सेवक भी डयूटी पर तैनात रहे तथा 50 से ज्यादा प्रशिक्षक और तकनीकी स्टाफ भी इस गेम्स को ऐतिहासिक बनाने में लगा रहा। इतना ही नहीं प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार खिलाडिय़ों की हर सुविधा को पूरा करने में लगे रहे।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...