Homeकुछ भीहरियाणा में सरसों से चलेगी गाड़ी, आधुनिक तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल

हरियाणा में सरसों से चलेगी गाड़ी, आधुनिक तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल

Published on

हरियाणा में सरकार अब सरसों में बायो डीजल का विकल्प तलाशेगी। इसके लिए काम शुरू हो गया है। विदेश में सरसों की तरह के पौधे रेपसीड (कैनोला) से तेल, खल और बायो डीजल बनाया जाता है। इसी तर्ज पर प्रदेश में सरसों पर शोध करके बायो डीजल के विकल्प को तलाशने का कार्य शुरू किया गया है। इटली और जर्मनी के दौरे से लौटे सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बुधवार को पत्रकारों से विदेश दौरे के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अनाज के भंडारण और उसे खराब होने से बचाने के लिए विदेश में अत्याधुनिक साइलो तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन्हीं तकनीकों का अध्ययन करने के लिए प्रतिनिधिमंडल यूरोप गया था। एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपी जाएगी, ताकि यहां भी अनाज भंडारण के लिए साइलो तकनीक का इस्तेमाल किया जा सके।

डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि इटली और जर्मनी में किसान आर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। हमारे किसानों को आर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ना चाहिए। शुरुआत में इस खेती से पैदावार जरूर कम होती है, लेकिन प्रदेश सरकार अलग-अलग योजनाओं के तहत किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। भविष्य में यदि किसान आर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ते हैं तो प्रदेश सरकार उनके लिए कोई नई योजना लेकर आ सकती है।

आमदनी के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ

मंत्री के अनुसार इससे आमदनी के साथ-साथ लोगों को अच्छा स्वास्थ्य भी मिलेगा। संयुक्त राष्ट्र की फूड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन ने भी भारत में खेती से संबंधित तकनीकी सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है। किसानों को पैदावार से लेकर नई-नई तकनीक का प्रशिक्षण, उत्पाद को बेचने के लिए मार्केटिंग के प्रशिक्षण के लिए प्रदेश सरकार विदेशी संगठनों के सहयोग से इस विषय पर काम करेगी।

अनुबंध की खेती है बेहतर विकल्प

सहकारिता मंत्री ने कहा कि अनुबंध की खेती (कांट्रेक्ट फार्मिंग) किसानों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। विदेश में बहुत से किसान समूह बनाकर खेती करते हैं। खेती से जुड़े अलग-अलग काम को श्रेणियों में विभाजित कर पूरा किया जाता है।

हमारे यहां भी किसानों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के साथ-साथ समूह बनाकर खेती करनी चाहिए। किसान फसल को सीधे मंडी या बाजार में बेचने की बजाय खुद एफपीओ बनाकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर सकते हैं।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...