Homeख़ासहरियाणा के इस जिले में मौजूद है 200 साल पुराना बरगद का...

हरियाणा के इस जिले में मौजूद है 200 साल पुराना बरगद का पेड़, कई किमी दूर से पानी लाकर सींचते थे बुजुर्ग

Published on

हरियाणा के जिला यमुनानगर (Yamunanagar) के गांव तलाकौर में हाजीपीर के पास करीब 200 साल से भी पुराना बरगद का पेड़ (Banyan tree) है। बचपन में काफी उतार चढ़ाव देखे, लेकिन स्वस्थ है। खुशी मिलती है जब उसकी शीतल छांव से राहगीरों की थकावट दूर होती है। उसकी शाखाएं कई तरह के रोगों से छुटकारा भी दिला रही हैं। गांव के बुजुर्ग इसे प्राचीन करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि बरगद के इस पेड़ से हर ग्रामीण का नाता है। आज इस पेड़ के जरिए हर घर के लोग अपने बुजुर्गों को याद करते हैं।

75 वर्षीय बुजुर्ग अजमेर सिंह सैनी ने बताया कि करीब 200 वर्ष पहले इस वृक्ष को राजा सैनी व अली नवाज ने लगाया था। जब यह पौधा लगाया था उस दौरान आसपास पानी की भी व्यवस्था नहीं है।

गांव में कुए हुआ करते थे। यहां से करीब दो किलोमीटर दूरी पर एक कुआ था। वहीं से पानी लाकर इस पौधे को सींचा। पौधा लगाने के छह माह तक कई सूखा। लेकिन बुजुर्गों ने भी हार नहीं मानी। लगातार कुए से पानी लाकर सिंचाई करते रहे। पौधे की काफी देखरेख की। जैसे-जैसे समय बढ़ता चला गया, यह पौधा भी पेड़ बनता चला गया।

बचपन की याद दिलाता है पेड़

80 वर्षीय राम सिंह ने बताया कि यह पेड़ हमें हमारे बुजुर्गों की याद दिलाता है। हमें बचपन की याद दिलाता है। पेड़ की छाया में पहले हमारे बाप-दादा बैठते थे। अब हम बैठते हैं। इसी वृक्ष के नीचे हम बचपन में खेलते थे। अब हमारे बच्चे भी खेलते हैं।

बुजुर्ग शहीबूदीन व अख्तर ने बताया कि आयुर्वेद के हिसाब से भी इस वृक्ष का महत्व है। लोग इस पेड़ की टहनियों को तोड़कर दातुन करते हैं। इसके दूध को भी औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है। दातुन करने से दांतों में कीड़ा नहीं लगता।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...