Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने भारत को 11वां गोल्ड मेडल दे दिया है। विनेश का खेल जीवन बहुत उतार-चढ़ाव का रहा है।विनेश फोगाट ने फाइनल मैच में श्रीलंका की पहलवान को हराया। कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) के 22वें एडिशन में भारत का ये 33वां मेडल है।

विनेश का खेल जीवन बहुत मुश्किल भरा रहा है।पिता का सिर से साया उठने के बाद मां प्रेमलता ने भैंस पालकर व पिता की पैंशन से बेटी को आज अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बनाकर देश के लिए सोने की चिड़िया बनाया है।

विनेश फोगाट का कुश्ती में पांचवां गोल्ड मेडल। (Commonwealth Games 2022) में विनेश फोगाट से पहले रवि दहिया, दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब भारत के कुल 61मेडल हो गए हैं, जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

विनेश फोगाट का धमाकेदार प्रदर्शन। विश्व चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडल विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश का पहला मुकाबला कठिन था लेकिन उसने महज 36 सेकंड में जीत दर्ज की थी। इसके बाद विनेश का सामना नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा एडेकुरोये से हुआ जिसकी कठिन चुनौती का इस भारतीय पहलवान ने बखूबी सामना किया। महिलाओं के 50 KG वेट कैटेगरी में चार ही पहलवान थे। फॉर्म और फिटनेस के लिए जूझ रही विनेश तोक्यो ओलंपिक में पहले दौर से बाहर हो गई थी।

विनेश की उपलब्धि पर सरकार द्वारा उन्हें अर्जुन व राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।विनेश की मां प्रेमलता गीता-बबीता की मां दयाकौर की छोटी बहन हैं।मौसी की बेटियों के साथ ही विनेश ने ज्यादातर समय अखाड़े में ही बिताया है।
