महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई गई है। इन योजनाओं के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ- साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सहायता दी जाती है। हरियाणा सरकार द्वारा ऐसी ही एक योजना आरंभ किया गया है, जिसका नाम “हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना” (Haryana Matrishakti Entrepreneurship Scheme) है। इस Yojana के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस Scheme के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय 465/5 मदानो वाली गली अग्रसेन चौक मोहन नगर Kurukshetra पर संपर्क कर सकते हैं।

स्वरोजगार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराया जाएगा
अखिल पिलानी उपायुक्त जी का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए Loan उपलब्ध करवाया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा Budget सत्र 2022- 23 के साथ ही, इस योजना को आरंभ करने की भी घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को परिवार पहचान- पत्र के माध्यम से 3 लाख तक का ऋण उनका रोजगार स्थापित करने के लिए दिया जाएगा। आपको बता दें कि जिन महिलाओं की पारिवारिक Income 5 लाख या फिर इससे कम होगी उन्हीं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस योजना के आधार पर महिलाएं बनेंगी सशक्त एवं आत्मनिर्भर
कहा जा रहा है कि इस योजना के द्वारा महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी। इस योजना के द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। इस योजना के अंतर्गत दिए गए प्रदान ऋण की किस्त अगर समय पर भरी जाती है तो 3 वर्षों तक 7% ब्याज की अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा दी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस ऋण के द्वारा प्रदेश की महिलाएं अपना खुद का स्वरोजगार स्थापित करने के साथ- साथ दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगी।

महिलाओं का व्यवसाय
उनका कहना है कि इन गतिविधियों में यातायात साधन के तहत जैसे कि आटो रिक्शा, थ्री व्हीलर, छोटा सामान ढोने वाले वाहन, टेक्सी इसके अलावा सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत Salon, Beauty Parlor, Tailoring, Photo Copy की दुकान, फूड स्टॉल, टी स्टॉल, बुटीक, पापड़ बनाना, हलवाई की दुकान, आचार बनाना, हैंडलूम, आईसक्रीम की यूनिट, बिस्कुट बनाना, कैंटीन सर्विस, बैग बनाना इत्यादि अपना काम शुरु कर सकती है।

96 महिलाओं को कवर करने का रखा गया लक्षय
हरियाणा महिला विकास निगम कुरुक्षेत्र के जिला प्रबंधक विजय सैनी जी का कहना है कि इस योजना के तहत विभाग द्वारा जिला कुरुक्षेत्र की 96 महिलाओं को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।