Homeकुछ भीहरियाणा में कटेंगे अब ऐसे सभी पेड़, प्रत्येक गांव और शहर में...

हरियाणा में कटेंगे अब ऐसे सभी पेड़, प्रत्येक गांव और शहर में सर्वे करवाएगी खट्टर सरकार

Published on

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जो पुराने पेड़ अंदर से खोखले हो गए हैं, वन विभाग तत्काल उनकी पहचान करे। इस संबंध में वन विभाग तत्काल प्रत्येक गांव और शहरों के वार्ड में सर्वे करवाए। ऐसे पेड़ों को चिन्हिंत करके अनुमति देकर उन्हें गिराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दिनों अंदर से खोखले हो चुके पेड़ गिरने की गई घटनाएं हो चुकी हैं। अगर ऐसे पेड़ों को चिन्हित कर लिया जाए तो इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं पर विभागानुसार की समीक्षा बैठक के दौरान बोल रहे थे। खेल विभाग से जुड़ी घोषणाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि खेल विभाग वर्तमान में जिन खेल नर्सरियों का संचालन कर रहा है वहां खिलाड़ियों की ऑनलाइन पोर्टल पर हाजिरी लगे और इस पोर्टल को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने स्पोर्टस विभाग को निर्देश दिए कि विभाग अपने खेल स्टेडियम की मरम्मत के लिए अपना इंजीनियरिंग विंग खड़ा करे, ताकि बेहतर तरीके से इन स्टेडियम का रखरखाव हो सके। उन्होंने कहा कि खेल विभाग पंचकूला की तरह गुरुग्राम में भी राष्ट्रीय स्तर का वैज्ञानिक प्रशिक्षण और पुनर्वास केंद्र जल्द से जल्द तैयार करे।

नगर दर्शन पोर्टल पर जिले और पूरे प्रदेश के प्राथमिकता पर किए जाने वाले कामों की बनाए सूची:

मुख्यमंत्री ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को निर्देश दिए कि नगर दर्शन पोर्टल के तहत ऐसे कामों की सूची बनाई जाए जो प्राथमिकता के आधार पर किए जाने हैं। इन कामों की एक सूची जिलेवार और एक सूची पूरे प्रदेश के कामों की बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सूची के आधार पर कार्य पूरे किए जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें नगर दर्शन पोर्टल के माध्यम से जनता को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग करने का अधिकार दिया है। इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हमने नगर दर्शन पोर्टल को एक प्रैक्टिकल पोर्टल बनाना है।

अंत्योदय परिवारों को जल्द से जल्द मिले पशुपालन के लिए लोन:

मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं कि अंत्योदय परिवारों को पशुपालन के लिए जल्द से जल्द लोन दिलवाया जाए। इस पूरी प्रक्रिया में जहां भी परेशानी आए उसे तत्काल दूर किया जाए। जिन बैंकों को लोन देना है, उनके अधिकारियों के साथ बातचीत की जाए और जल्द से जल्द जरुरतमंद लोगों के लिए लोन अप्रूव करवाए जाएं। मुख्यमंत्री ने इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ मछलीपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा का भी ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए ताकि संबंधित मछलीपालक इसका लाभ उठा सके। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विशेष ड्राइव चलाने के लिए कहा। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए तत्काल जमीन खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग ई-भूमि पोर्टल पर अपनी डिमांड डाले और जल्द से जल्द जमीन खरीद की प्रक्रिया को पूरा करे। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में एक्वेरियम बनाए जाने के प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए भी आदेश दिए।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...