Homeख़ासहरियाणा मे बारिश के चार दिन बाद भी गांव की गलियों और...

हरियाणा मे बारिश के चार दिन बाद भी गांव की गलियों और खेतों में जलभराव, पड़ताल के दौरान ग्रामीणों का दर्द छलका

Published on

बरसात के चार दिन बाद भी गांव करौंथा की गलियों और शिमली के खेतों में अभी भी पानी जमा है। आलम यह है कि खेतों में किसानों को आवागमन करने में परेशानियां हो रही है तो गांवों घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अभियान के तहत दैनिक जागरण की टीम ने वीरवार को करौंथा व शिमली गांव पहंची। पड़ताल के दौरान ग्रामीणों का दर्द छलका। करौंथा के ग्रामीणों ने बताया कि बरसाती पानी से एक ओर जहां गांव की कुछ गलियों में अब भी जलभराव है वहीं खेतों में फसलें भी डूबी हैं। गलियों में पानी खड़ा रहने की बात की जाए तो केवल करौंथा गांव में अभी तक यह समस्या बनी हुई है।

गांव की गलियों में जलभराव से मुश्किल में ग्रामीण, खेतों में पानी से फसलें हो रही प्रभावित



शिमली गांव में धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इन गांवों से बरसाती पानी की निकासी नहीं की गई तो फसलें बर्बाद हो सकती है। घरों के बाहर जलभराव होने से बच्चों का खेलना भी बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से गांव की सुध नहीं ली जा रही है। घरों के बाहर पिछले एक सप्ताह से जलभराव बना हुआ है। इसकी निकासी न होने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर फिर से बरसात हुई तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

ग्रामीणों के अनुसार



गांव में खाली प्लाटों व पंचायती जमीन पर जलभराव बना हुआ है। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गलियों व घरों में जमा पानी को अपने स्तर पर ही बाहर निकाला गया है। पंचायत व प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली है। जलभराव से फर्श व दिवारों में दरारें भी आ गई हैं।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...