Homeख़ासबड़ा कीमती है ये कचरा , हरियाणा की पंचायत कर रही है...

बड़ा कीमती है ये कचरा , हरियाणा की पंचायत कर रही है इस से कमाई

Published on

जिस कचरे की वजह से गंदगी फैल रही है। उससे ग्राम पंचायतें कमाई कर रही हैं। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गांवों में अभियान चलाया गया। जिसमें सभी गांवों में पालिथीन प्लास्टिक व अन्य वेस्ट एकत्र किया गया। इस दौरान 14 क्विंटल पालिथीन इकट्ठा की गई। इस पालिथीन को 800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा जाएगा। यह पैसा स्वच्छता के कार्याें पर खर्च किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन की ओर से 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें 490 ग्राम पंचायतों को कवर किया गया। इसके लिए सात-सात गांवों के 63 कलस्टर बनाए गए। प्रत्येक कलस्टर पर नोडल अधिकारी भी लगाए गए। जिनके दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया गया।

हर दिन हुई अलग-अलग गतिविधियां



स्वच्छता पखवाड़ा के तहत हर दिन गांवों में अलग-अलग गतिविधियां कराई गई। आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, स्वयं सहायता समूह, नंबरदार व अन्य मौजिज लोगों के साथ मिलकर अभियान चलाए गए। किसी दिन ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया, तो किसी दिन ग्रामीणों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। प्लास्टिक वेस्ट एकत्र किया गया। जिसे कचरा शेड में रखवाया गया। इसके अलावा गलियों व नालियों की सफाई कराई गई।

स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलिंद्र कटारिया ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 15 दिनों तक गांवों में अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यही है कि ग्रामीण जिम्मेदारी समझे और स्वच्छता में लगातार सहयोग दें।”

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...