इन दिनों कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पूरे भारत को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी देश के अलग अलग राज्यों में जा रहे।इसलिए अब बहुत जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा की हरियाणा में एंट्री होने वाली है।

जानकारी के मुताबिक़ आने वाले 22 दिसंबर को हरियाणा के मेवात में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस के नेता हरियाणा में यात्रा का सफल आयोजन करने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। इसलिए 5 दिसंबर को हरियाणा कांग्रेस ने यात्रा के आयोजन को लेकर अहम मीटिंग बुलाई है।

ये मीटिंग चंडीगढ़ में कि जाएगी, जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।इस मीटिंग में यात्रा के आयोजन के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा नेताओं के अलग-अलग कामों के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा कांग्रेस ने महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह को यात्रा का कन्वीनर बनाया है।
जानकारी के मुताबिक़ हरियाणा में 3 दिन तक भारत जोड़ो यात्रा चलेगी। 22 को यात्रा नूंह से होते हुए सोहना जाएगी, जहां पर पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। फिर रात में मथुरा रोड बड़खल मे विश्राम होगा।इसके बाद यह यात्रा 24 दिसंबर को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये राहुल गांधी की ये यात्रा यूपी से हरियाणा में प्रवेश करेंगी।