इन दिनों कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा चल रही हैं। इसी यात्रा के तहत वह भारत के कोने कोने में जाकर वहां का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा में बहुत से लोग शामिल हो रहें हैं, ऐसे में रोहतक का रहने वाला अभिमन्यु भी राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुआ है।

बता दें कि अभिमन्यु रोहतक का रहने वाला है उसकी उम्र मात्र 5 वर्ष हैं और वह पहली कक्षा में पढ़ता है। बीते शुक्रवार को वह पानीपत में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में राहुल गांधी से मिला था। जब से वह राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में बिना कपड़ों के शामिल हुआ हैं वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

वैसे अभिमन्यु को भी राहुल गांधी के तरह कम ठंड लगती हैं, इसलिए वह भी राहुल की तरह इस यात्रा में बिना कपड़ों के शामिल हुए हैं। लेकिन राहुल ने बच्चें को वापस भेज दिया, क्योंकि उसकी उम्र बहुत कम थीं। ऐसे में अभिमन्यु के माता पिता का कहना है कि,अभिमन्यु खुद राहुल गांधी से मिलना चाहता था।
इस यात्रा के दौरान राहुल से मिलकर उसका सपना पूरा हो गया हैं। बात करते हुए अभिमन्यु ने बताया कि,”वह थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ पैदल चले थे, उसके बाद उन्होंने उसको टॉफी देकर वापस भेज दिया।”जानकारी के लिए बता दें कि अभिमन्यु के पिता पेशे से वकील हैं। उनकी भी इस यात्रा में कुछ क़दम चलने की इच्छा थी। जोकि पूरी हुई। अभिमन्यु के पिता ने बताया कि, इस भारत जोड़ों यात्रा को एक उद्देश्य के लिए की जा रहा हैं।