हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगो का सफ़र और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए एक फोरलेन हाईवे का निर्माण करनें जा रही हैं। इस फोरलेन हाईवे का निर्माण सिरसा जिले के आखिरी छोर डबवाली से लेकर पानीपत जिले तक बनाया जाएगा। यह फोरलेन हाईवे करीब 300 किलोमीटर लंबा होगा।

बता दें कि इस फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 80 लाख रुपए की DPR तैयार करने दी मंजूरी दी है। यह हाईवे ईस्ट और वेस्ट हरियाणा को आपस में जोड़ेगा। वहीं इस हाईवे का कनेक्शन 7 नेशनल हाईवे से किया जाएगा, ताकि इस हाईवे पर भारी वाहनों का दबाव कम हो जाए।
ये होगा इस हाईवे का रूट
- डबवाली
- कालावाली
- रोडी
- सरदुलगढ़
- हांसपुर
- रतिया
- भूना
- सनियाणा
- उकलाना
- लीतानी
- उचाना
- नगुरां
- असंध
- सफीदो
- पानीपत
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा के सारे राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण की ओर बने हुए हैं। लेकिन सरकार पहली बार पूर्व से पश्चिम की ओर (पानीपत से डबवाली) नया राजमार्ग बनाएगी। यह फोरलेन हाईवे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनके इस ड्रीम प्रोजेक्ट से करीब 14 कस्बों का फायदा होगा।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस प्रॉजेक्ट को क्षेत्र के लिए विकास की रीढ़ मानकर चल रहे हैं। वह कस्बाई क्षेत्रों को रोड कनेक्टिविटी देकर प्रदेश का विकास करना चाहते हैं। इसलिए वह डबवाली से लेकर पानीपत तक का फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं।