हरियाणा की मिट्टी की तो बात ही कुछ और है, जभी तो न सिर्फ़ यहां के बेटा बेटियां ही बल्कि गाय भैंस भी प्रदेश का खूब नाम रोशन कर रही हैं। जैसे अभी हाल ही में कुरुक्षेत्र की गाय ने सबसे ज्यादा दूध देकर अपने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।

नेशनल रिकॉर्ड बनाने के साथ ही अपने मालिक को ईमाम में एक ट्रैक्टर भी दिलवाया है। दरअसल अभी हाल ही में पंजाब के लुधियाना के जगराओं में तीन दिन तक अंतरराष्ट्रीय डेयरी और कृषि मेले का आयोजन हुआ था। जिसमें हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक किसान की होल्सटीन फ्रीजियन गाय ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।बता दें कि इस गाय ने 24 घंटे में 72 किलों ज्यादा दूध देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
इस खुशी के अवसर पर गाय के मालिक पोरस मेहला और सम्राट सिंह ने बताया कि,” उनकी गाय ने दूध प्रतियोगिता में 24 घंटे के भीतर 72.390 किलो दूध देकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा करने वाली यह पहली गाय है और इसकी उम्र 7 साल है।अपने देश में हुई दूध प्रतियोगिता में अब तक किसी गाय ने 24 घंटे में इतना दूध नहीं निकाला है।”

जानकारी के लिए बता दें कि इस दूध प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यों की 30 HF गायों ने भाग लिया था, जिनमें से हरियाणा की गाय ने पहला स्थान हासिल करके नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। वहीं अगर बात गाय के आकार की करे तो यह गाय दूसरी गायों के मुकाबले बहुत बड़ी होती है। इसका वजन 580 किलो हैं और लंबाई 147 सेमी हैं।
यह गाय खाने में मक्की, ज्वार, बाजरा, छोले, गेहूं, चावल, मक्की का छिलका, मूंगफली, सरसों, तिल, अलसी आदि खाती है