आज के समय में जो लोगों की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है वह महंगाई है। ऐसे में आम जनता को अपने जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्हें बहुत कोई देख कर चलना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या लोगों के जीवन में एलपीजी सिलेंडर के दामों को लेकर रहती है। जो कि बहुत ही महंगा है।
सभी लोग यह सोचते हैं कि यह कब सस्ता होगा और इसमें कितने रुपए सब्सिडी हमें मिलेगी। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको इसके लेटेस्ट दाम बताने वाला हूं।

आज के इस महंगाई के दौर में हर चीज के दाम बढ़े हुए हैं। इंसान चाहे कितना भी कमा ले लेकिन उसे कहीं ना कहीं पैसों की कमी आ ही जाती है। आज के समय में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। अगर किसी को चैन की रोटी खानी है तो उसे बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज एलपीजी गैस के दामों को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। आइए जानते हैं।

आज के समय में हर कोई अपने घर में गैस सिलेंडर पर ही खाना बनाता है। पहले के समय में इनका ज्यादा उपयोग नहीं होता था। लोग चूल्हे पर खाना पकाया करते थे। लेकिन आज के समय में उन्होंने चूल्हे को छोड़कर गैस सिलेंडर को अपनाया है। ऐसे में सभी लोग इंतजार करते हैं कि कब गैस सिलेंडर के दाम कम होंगे।

ताजा जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू बजट लांच किया था जिसके बाद से घरेलू गैस सिलेंडर का दाम सामान्य चल रहे हैं। लेकिन गैस सिलेंडर सब्सिडी के आधार पर लोगों को दिया जाए तो बड़ी राहत देखने को मिल सकती है। मौजूदा समय में घरेलू गैस सिलेंडर ₹1100 में मिल रही है।

हाल ही में वित्त मंत्री ने घोषणा की गई थी कि 1 अप्रैल 2023 एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की जाएगी। उससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने का ऐलान भी किया था। बता दें कि उम्मीद जताई जा रही थी कि 1 अप्रैल 2023 से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कमी हो सकती है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया था कि न्यू बजट आने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ऐसे में बता दें कि उन्होंने ऐलान किया था कि 1 अप्रैल 2023 से आम जनता को बीपीएल राशन कार्ड के तहत गैस सिलेंडर में बहुत लाभ मिलेगा। अब उन सभी को ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।