Homeख़ासपिता ने लिया 35 लाख का कर्जा, हरियाणा की इस बेटी ने...

पिता ने लिया 35 लाख का कर्जा, हरियाणा की इस बेटी ने फहराया विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा

Published on

हिसार की मीनू ने माउंट एवरेस्ट पर फतह कर लिया है। मीनू के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से बेटी का सपना पूरा करने के लिए 35 लाख का कर्ज लिया और बेटी ने नाम रोशन कर दिखाया।


हिसार के डाटा गांव की पर्वतारोही मीनू ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है। मीनू ने बुधवार सुबह 6.25 बजे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। मीनू ने पहली बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। यदि मौसम और सेहत ने साथ दिया तो शुक्रवार को मीनू माउंट ल्होत्से को भी फतह कर लेंगी।


मीनू के पिता कृष्ण कुमार एक किसान है और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से उन्होंने अपनी बेटी का सपना पूरा करने के लिए 35 लाख रुपये का कर्ज लिया और अब बेटी ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर नाम रोशन किया है।

पर्वतारोही मीनू के पिता कृष्ण कुमार बताते हैं कि माउंट एवरेस्ट से माउंट ल्होत्से करीब 150 से 200 मीटर नीचे है। 11 मई को मीनू से कुछ मिनट के लिए ही बातचीत हुई थी। उसके बाद टीम के सदस्यों से ही बात हो पाई। यदि मौसम ने साथ दिया तो मीनू शुक्रवार सुबह माउंट ल्होत्से भी फतह कर लेंगी। 


अब बेटी 21 मई को बेस कैंप में पहुंचेगी। इसके बाद ही बेटी से बातचीत हो सकेगी।  बता दें, कि पर्वतारोही मीनू मांउट एवरेस्ट के लिए 1 अप्रैल को हिसार से रवाना हुई थीं।

हरा की मौसम खराब होने की वजह से मीनू को कुछ दिनों तक बेस कैंप में रहना पड़ा परंतु उन्होंने हार नहीं मानी और विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर नाम रोशन किया। कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह 6.45 बजे मीनू के साथ गए टीम के सदस्य बोधराज से सेटेलाइट से कुछ मिनट ही बात हुई थी। उन्होंने कहा कि मीनू ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है।


तीन बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकीं फरीदपुर की बेटी पर्वतारोही अनीता कुंडू ने बुधवार को माउंट मकालू पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। इस दौरान अनीता के एक सहयोगी रमेश कुमार ने बताया कि 8:30 बजे अनीता से सेटेलाइट के जरिए 4 मिनट तक बात की गई थी।

बातचीत के दौरान नेता ने बताया कि उनकी तबीयत बहुत ज्यादा ही बिगड़ी हुई है, परंतु उन्होंने हार नहीं मानी। अनीता ने बताया कि यह अब तक के सभी अभियान में सबसे कठिन सफर रहा। अनीता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...