Homeख़ासहरियाणा की लड़की ने लौटाई अपनी बारात और सहेली से डायल करवाया...

हरियाणा की लड़की ने लौटाई अपनी बारात और सहेली से डायल करवाया 112,बाल विवाह से पहले ही बैरंग लौटी बारात

Published on

बाल विवाह जागरूकता का असर अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। साथ ही पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अब बेटियों को अपने अधिकारों की भी जानकारी होने लगी है। यही एक मामला नूह जिले के नगीना कस्बा में भिवानी जिले से एक नाबालिक लड़की की बारात आई।

साथ ही लड़की ने अपने परिवार वालों को जबरन शादी कराने खिलाफ बगावत कर बड़ी। सूझबूझ से डायल 112 नंबर पर अपनी सहेली से फोन करवा दिया और सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और इसकी जानकारी नूह जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी को दी।


सूचना पाने के बाद महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी मंजू जैन अपनी टीम के साथ पहुंची और लड़की लड़के के परिजनों से बात कर शादी को रुकवाया गया।

अधिकारी मधु जैन महिला संरक्षण में बाल विवाह निषेध के अधिकारी ने जब लड़की के परिवार वालों से जन्मतिथि स्कूल प्रमाण पत्र आंगनवाड़ी का रिकॉर्ड मांगा तो पिता ने स्कूल प्रमाण पत्र थमा दिया और साथ ही इसके जब लड़की की आयु 18 वर्ष 2 महीने थी।

अधिकारी को संतुष्ट करने के बाद लड़की का परिवार व रात को खाना खिलाने लगे और विदाई की तैयारियों में जुट गए। जिसके बाद महिला अधिकारी ने पुख्ता सबूत को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि अपनी जांच को और तेज किया। इसके बाद जिला नागरिक अस्पताल मंडीखेड़ा और आंगनवाड़ी का रिकॉर्ड रजिस्टर खंगालने पर पता चला कि लड़की की आयु 18 साल होने में अभी 2 साल बाकी है।

यानी लड़की की उम्र महज 16 साल थी। साथ ही इसके अध्यापक पर क्षेत्र के लोगों ने कार्यवाही की मांग की क्योंकि उन्होंने अधिकारी को गुमराह कर स्कूल का फर्जी प्रमाण पत्र बनाया था।

पुख्ता सबूतों के हाथ लगते ही महिला अधिकारी ने रुकवाई शादी।
महिला अधिकारी को स्कूल का फर्जी प्रमाण पत्र थमा कर लड़की के परिवार वाले तैयारियां शुरू करने लगे। साथ ही बारात को खाना भी खिला चुके थे, लेकिन लड़की के परिजन विदाई की तैयारी ही कर रहे थे।

जिसके बाद महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने पुख्ता सबूतों को इकट्ठा कर इन्हीं के आधार पर शादी को रुकवा दिया, जिसके बाद नाबालिक लड़की के परिजन और समाज के गणमान्य लोगों ने बात को दबाने का प्रयास किया। लेकिन महिला अधिकारी मधु जैन ने समाज के लोगों को समझाया कि नाबालिक लड़की की शादी कानूनन अपराध है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...