Homeख़ासजाने 9 साल में दोबारा हरियाणा में क्यों आ रहे है अमित...

जाने 9 साल में दोबारा हरियाणा में क्यों आ रहे है अमित शाह, देखे पूरी खबर

Published on

केंद्र सरकार को 9 साल पूरे हो चुके हैंl 9 साल पूरे होने पर भाजपा हरियाणा में अपनी पहली रैली करने जा रही हैl यह रैली सिरसा में होगीl जून में जो दो रैली होने वाली है उनमें से एक रैली सिरसा में तय हुई हैl दूसरी रैली अभी तय नहीं हुई हैl जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के आने के आसार हैंl क्योंकि हरियाणा में भाजपा के लिए यह दोनों सीटें चुनौतीपूर्ण हैl

भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर देशभर में 50 ऐसी संसदीय सीटें चुनी थी जोकि आने वाले लोकसभा चुनावों में चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैंl वहीं इसमें हरियाणा के रोहतक और सिरसा संसदीय सीट भी थीl रोहतक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ रहा हैl

पिछले लोकसभा चुनाव में अरविंद शर्मा ने दीपेंद्र हुड्डा को हराया थाl जबकि सिरसा चौटाला परिवार का गढ़ हैl हरियाणा के मौजूदा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का भी सिरसा गृह जिला हैl सुनीता दुग्गल ने तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तवर को हराया थाl हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैंl

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है सिरसा में एक और पंजाब तो दूसरी ओर राजस्थान की सीमा लगती हैl राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की 3 विधानसभा सीटें इससे प्रभावित भी हैंl

वही सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह 2014 में सिरसा आए थे और अब करीब 9 साल बाद हुए सिरसा आ रहे हैंl रैली की तैयारियों को लेकर जल्दी ही सीएम और पार्टी पदाधिकारियों से मीटिंग करके जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगाl

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला का कहना है कि सीएम मनोहर लाल पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपी धाकड़ के जैसे भी आदेश होंगे, उसी के अनुसार पार्टी वर्कर अपने जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगेl

सिरसा लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा की सुनीता दुग्गल तीन लाख से ज्यादा मतों से जीती थीl सिरसा लोकसभा सीटों में सिरसा के 5, फतेहाबाद के 3, और जींद का नरवाना हल्का आता हैl फिलहाल 9 विधानसभा सीटों में से केवल रतिया और फतेहाबाद पर ही भाजपा हैl

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...