हरियाणा की गर्मी ने फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैंl अगर दिन के समय की बात की जाए तो 38 डिग्री तापमान पहुंच गया है वही रात का तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैl मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही हैl 13 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना हैl

विशेषज्ञ डॉक्टर डीपी दुबे के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा हैl इस प्रणाली की ऊंचाई अधिक होने के कारण यह बहुत मजबूत नहीं हैl अक्सर गुरुवार देर रात से देखा जा सकता हैl शुक्रवार से बारिश के आसार हैं इस दौरान दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई हैl

मौसम का ऐसा असर 2 दिन तक देखने को मिलेगाl 8 जून को है विक्षोभ आगे बढ़ेगा, जिससे एक बार फिर रेगिस्तानी शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगीl राजस्थान में किस कारण 9 से 15 जून के दौरान थोड़े समय के लिए भीषण गर्मी देखने को मिलेगीl

अबकी बार जुलाई में हरियाणा एनसीआर और दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के आने की संभावना हैl मानसून के करीब एक हफ्ते की देरी से बुधवार को केरल तट पर पहुंचने की उम्मीद हैl गर्मी ज्यादा पढ़ने की वजह से लोग अब मॉनसून के आने का इंतजार कर रहे हैंl