Homeख़ासहरियाणा के किस जिले से दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन अस्थाई रूप...

हरियाणा के किस जिले से दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन अस्थाई रूप से बंद, जाने पूरी डिटेल

Published on

हरियाणा में दिल्ली से जींद के लिए जाने वाली ट्रेन को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया हैl दिल्ली में वाशेबल ऐप्रन की मरम्मत का काम चल रहा है, जिस वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो वहीं कुछ ट्रेनों की टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। इसमें जींद से होकर गुजरने वाली भी तीन ट्रेन प्रभावित होंगी।

जींद से दिल्ली के बीच की ट्रेन नंबर 04432, ट्रेन नंबर 04425 और 04426 ट्रेन 25 जून से 29 जुलाई तक रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 04432 जाखल-दिल्ली ट्रेन सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर जाखल से चलती है, जो नरवाना होते हुए सुबह 6 बजे जींद पहुंचती है। जींद से चलकर सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन दिल्ली पहुंचती है। इस ट्रेन में सुबह काफी संख्या में यात्री दिल्ली जाते हैं।

जींद में बड़ी संख्या में यात्रियों को होगी परेशानी।
जींद में बड़ी संख्या में यात्रियों को होगी परेशानी।
ट्रेन 04425 दिल्ली-नरवाना स्पेशल एक्सप्रेस शाम 5 बजकर 25 मिनट पर पुरानी दिल्ली से चलती है, जो रात को लगभग पौने 9 बजे जींद पहुंचती है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04426 रात 10 बजकर 20 मिनट पर नरवाना से चलती है, जो उचाना व बरसोला होते हुए रात 11 बजे जींद पहुंचती है और आगे दिल्ली की तरफ जाती है।

इन 3 ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को आगामी एक महीना तक काफी परेशानी रहेगी, क्योंकि जींद से दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी, नौकरी करने वाले कर्मचारी और विद्यार्थी सफर करते हैं। इन ट्रेनों में जहां यात्री अल सुबह दिल्ली पहुंच पाते थे तो शाम को वापस घर भी आ जाते थे।

जींद रेलवे के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि दिल्ली में वाशेबल ऐप्नर की मरम्मत के चलते जींद-दिल्ली रूट पर ट्रेन नंबर 04432, ट्रेन नंबर 04425 व ट्रेन नंबर 04426 आगामी एक महीना तक रद्द रहेंगी। एक महीने में ऐप्रन की मरम्मत हो जाएगी तो ट्रेन को फिर से ट्रैक पर बहाल किया जाएगा।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...