जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे वह सड़के बनाना हो, चाहे यातायात सुविधा में कुछ बेहतर करना हो। हमेशा हरियाणा सरकार कोशिश में लगी रहती है कि जनता का किसी तरह से फायदा हो।
जिसमें की इलेक्ट्रिक बसों को लेकर काफी समय से हरियाणा सरकार योजना बना रही थी। अब काफी लंबे समय के बाद अब ताजा जानकारी के अनुसार यह सामने आया है कि जल्दी शहर में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई नजर आएंगे।

ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी शुरुआत 1 जनवरी से हो सकती है। ऐसे में प्रदूषण से तो लोगों को राहत मिलेगी ही मिलेगी, साथ ही वह सस्ता और अच्छा सफर भी कर पाएंगे। आपको बता दें, हरियाणा सरकार ने नौ शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की योजना बनाई है। हर शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें दी जाने की जानकारी सामने आ रही है।

परिवहन विभाग ने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 1 जनवरी से यमुनानगर और पानीपत से किया जाएगा। बाद में इन बसों को रेवाड़ी, रोहतक, करनाल, हिसार, अंबाला, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में भी इनकी शुरुआत की जाएगी। यह बसें स्थानीय सेवाओं यानी सिटी सर्विस वाली बसों की तरह चलेंगी।

इनमें सफर करने वाले यात्रियों का सफर सस्ता और आसान हो जाएगा। इसमें कम से कम किराया ₹10 रखा गया है। इन बसों के चलने से प्रदूषण को नियंत्रण भी किया जाएगा। कुछ शहरों में अभी रोडवेज बसें चलती हैं इसे बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है।

यदि यह बसें रोजाना चलेंगे तो प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी जा सकती है। हरियाणा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि 375 इलेक्ट्रिक एसी बसों की खरीद की अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही लोगों को इसका भी फायदा मिलेगा।