Homeजिलाकरनालहरियाणा के किसान ने कर दिया कमाल, घर की छत पर खेती...

हरियाणा के किसान ने कर दिया कमाल, घर की छत पर खेती कर कमाए लाखों का मुनाफा, विदेश से ट्रेनिंग लेने पहुंचे लोग…

Published on

कहा जाता है कि अगर हमारे अंदर कुछ करने का जुनून हो तो हम कुछ भी कर सकते हैं। मेहनत और जुनून से सब कुछ हासिल हो सकता है। ऐसा ही कुछ करनाल के रहने वाले रामविलास ने करके दिखाया है। आपको बता दे, उन्होंने खेत ना होने के बावजूद भी फसल लगाई और उससे लाखों का मुनाफा कमाया। अब आप सोच रहे होंगे की खेत नहीं है तो फसल लगाई
कहां पर?

आपको बता दें उनकी काबिलियत के चर्चे फिलहाल देश के साथ-साथ विदेश में भी हो रहे हैं। रामविलास ने अपने घर की छत को मिनी फार्म हाउस में परिवर्तित कर दिया। यहां पर वह कई प्रकार की सब्जियां, फल, फूल, ड्रैगन फ्रूट उगा रहे हैं। कई अमेरिकन भी उनसे मिनी फॉर्म की ट्रेनिंग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

रामविलास का कहना है की खेती से कमाई का सुनकर ऐसा लगता है कि किसान के पास काफी जमीन होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। देश भर में सिर्फ 10 परसेंट लोगों के पास ही अपनी खेती करने के लिए जमीन है। खेत नहीं होने के वजह से लोग खेती नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए उनके घर की छत को ही कैसे खेती के लिए उपयोग किया जाए यह करनाल के रहने वाले रामविलास ने करके दिखाया है।

यहां पर वह फल, फूल ,सब्जी से लेकर मेडिसिनल प्लांट भी उगा रहे हैं। जिससे लोगों के फायदे के साथ-साथ अपना भी फायदा वह कर रहे हैं। रामविलास ने आगे बताया कि लोग छत पर पौधे लगाएंगे तो ऐसी, पंखा कम चलाने पड़ेंगे क्योंकि छत पर ठंडक अपने आप ही बनी रहेगी।

खाने के लिए ताजी सब्जियां मिल सकेंगे। अमरूद को ड्रम में लगा सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट और सेब को भी छत पर उगाया जा सकता है। गर्मियों के महीने में इसमें थोड़ी सी परेशानी आती है। लेकिन 10 महीने में आप अपनी छत पर कुछ भी उग सकते हैं। फूल कमाई का सबसे अच्छा साधन है। फिलहाल शादी विवाह का सीजन चल रहा है ऐसे में लोग फूल बेचकर खूब पैसा कमा सकते हैं।

रामविलास को लोग कुछ इस कदर पसंद करने वालों की महाराष्ट्र, गुजरात से भी लोग इनके पास ट्रेनिंग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अब तो किसान भी इनसे जुड़ने जा रहे हैं। रामविलास ने यह भी बताया कि उनसे ट्रेनिंग लेने के लिए अमेरिका से भी लोग पहुंचे हैं। वीडियो के जरिए उन्होंने इस बारे में बातचीत की थी।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...