Homeकुछ भीहरियाणा के इस जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें...

हरियाणा के इस जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें अपने शहर का रेट

Published on

पिछले कुछ दिन से आम जनता को पेट्रोल–डीजल की कीमतों में राहत मिली है। फ्यूल प्राइस स्थिर बने हुए हैं। IOCL ने बुधवार 10 नवंबर को पेट्रोल–डीजल के नए रेट जारी कर दिए। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल हरियाणा के अंबाला जिले में सबसे सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। वहां प्रति लीटर पेट्रोल के लिए 95.27 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं।

वहीं प्रदेश के सिरसा जिले में पेट्रोल 97. 10 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जो कि सबसे ऊंचे दाम हैं। वहीं, पानीपत में में पेट्रोल का प्रति लीटर भाव 95.30 रुपये है।

रेवाड़ी में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.42 रुपये है। जबकि गुरुग्राम में 95.90, फरीदाबाद में 96.22, हिसार में 96.47, जींद में 95.43, करनाल में 95.54, पंचकूला में 95.89, रोहतक में 95.96 प्रति लीटर मिल रहा है।

हरियाणा में पेट्रोल भरवाने आ रहे राजस्थान के लोग

राजस्थान में पेट्रोल–डीजल महंगा होने का असर जयपुर–दिल्ली हाईवे पर राजस्थान हरियाणा की सीमा पर साफ नजर आ रहा है। हरियाणा की सीमा में दाखिल होते ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। बॉर्डर से हरियाणा की एक किलोमीटर की सीमा में करीब 50 पेट्रोल पंप है। सभी पंपों पर फिलहाल पेट्रोल–डीजल भरवाने की भीड़ लगी रहती है। इनमें अधिकतर वाहन राजस्थान के हैं।

कीमत में रोज होता है बदलाव

बता दें कि प्रति दिन सुबह छः बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छः बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इस तरह पता कर सकते हैं ताजा भाव

अगर आप पेट्रोल–डीजल का हर दिन का रेट जानना चाहते है तो यह आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर रेट पता कर सकते हैं।

Haryana Wale
Haryana Wale
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...