Homeकुछ भीखेलों में भी दिखा हरियाणा का दबदबा, 17 पुरस्कार किए अपने नाम

खेलों में भी दिखा हरियाणा का दबदबा, 17 पुरस्कार किए अपने नाम

Published on

हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा ओलंपिक व पैरालंपिक-2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2021 से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के 12 खिलाड़ियों और 4 प्रशिक्षकों को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य लाईफ टाईम अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और मेजर ध्यानचंद लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवार्ड मिला है।

नीरज चोपड़ा, मनीष नरवाल, रवि कुमार दहिया व सुमीत अंतिल को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ मिला है। वहीं हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले 8 खिलाड़ी खेल और स्पर्धा 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं।

योगेश कथूनिया, सुरेंद्र पालड, सिंहराज अधाना, सुमित कुमार, दीपक पूनिया, हरविंदर सिंह, मोनिका मलिक और संदीप को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है।

खिलाड़ियों और उनके खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में उनके प्रशिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफ- टाइम श्रेणी) में सरकार तलवार और आशान कुमार को सम्मानित किया गया है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) में प्रीतम सिवाच को सम्मान मिला है। खेल और स्पर्धा 2021 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए सज्जन सिंह को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इन पुरस्कारों में हरियाणा का दबदबा रहा है। 12 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड में से 4 खेल रत्न अवॉर्ड हरियाणा को मिले हैं। 35 अर्जुन अवार्ड में से 8 अर्जुन अवॉर्ड हरियाणा को मिले हैं।

प्रशिक्षकों की अलग-अलग कैटेगरी में कुल 15 द्रोणाचार्य अवार्ड में से 4 हरियाणा के प्रशिक्षकों को मिले हैं। दो राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारों में से एक हरियाणा को मिला है। कुल 64 पुरस्कारों में से हरियाणा को 17 पुरस्कार मिले हैं।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1459476112124235782?t=dOo_btsly5Yy31-xXELgXg&s=19

इन सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ने समस्त हरियाणावासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली सबसे अधिक इनामी राशि को लेकर हरियाणा की खेल नीति की देश में ही नहीं विदेशों में भी सराहना होती रही है।

अन्य प्रांत भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने के लिए हरियाणा का दौरा कर चुके हैं।

हरियाणा सरकार निरंतर खेलों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है और आज राज्य के इतने अधिक खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को मिले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2021 हरियाणा सरकार के राज्य को खेल हब बनाने के प्रयासों को चरितार्थ कर रहे हैं।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...