Homeजिलाअंबालाअब अम्बाला छावनी भी बनेगा पर्यटन स्थल, डायरेक्टरी भी की जाएगी तैयार

अब अम्बाला छावनी भी बनेगा पर्यटन स्थल, डायरेक्टरी भी की जाएगी तैयार

Published on

हरियाणा के गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी पयर्टन के क्षेत्र में बुलन्दियों को छू रहा हैं व पयर्टन का हब बनता जा रहा हैं। यह बात उन्होंने छावनी बोर्ड के तहत सरदार पटेल पार्क में झील का लोकार्पण व वर्चुअल तरीके से गजराज पार्क में अम्बा झील का लोकार्पण करने के उपरान्त अपने सम्बोधन में कही।

गृह मंत्री ने इस मौके पर कहा कि अम्बाला छावनी में पयर्टन की दृष्टि से विकास कार्यो को तेजी से करवाने का काम किया जा रहा हैं। अम्बाला पयर्टन की बुलदिंयों को छू रहा है और आज इसमें दो झीलों के लोकार्पण के प्रौजेक्ट भी जुड़ गए हैं। छावनी में विकास कार्यो को तेजी से करवाया जा रहा है।

उन्होनें कहा कि अम्बाला छावनी के सौन्दर्यकरण और निखारने के प्रयास चल रहे हैं। अम्बाला छावनी में और अन्य प्रोजेक्ट को भी बनाने का काम किया जा रहा हैं। सुभाष पार्क बनाया गया है । दूर दराज से लोग उस पार्क में आकर आनन्द लेते हैं। उसमें भी झील बनाई गई है, वहां पर भी नौकायान की भी व्यवस्था होगी।

इसके साथ-साथ फूड कॉर्नर व अन्य व्यवस्थाएं भी वहां पर उपलब्ध करवाई गई हैं। गृह मंत्री ने कहा कि अम्बाला छावनी एक महत्वपूर्ण छावनी है और इसका शुरू से ही महत्व रहा हैं। सन् 1857 की आजादी की पहली लड़ाई की शुरूआत अम्बाला से हुई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय शहीदी स्मारक को देश के बेहतरीन आर्किटेक्ट द्वारा बनावाया जा रहा हैं और यहां पर भी बहुत सुन्दर बड़ी झील बनाई गई है और उसमें भी नौकायान की व्यवस्था उपलब्ध होगी। अन्तर्राष्ट्रीय शहीदी स्मारक के नजदीक ही साइंस म्यूजियम बनाया जा रहा है। इस म्यूजियम में साइंस से जुड़े सभी मॉडलस होगें, इससे विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।

गृह मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि पयर्टन के दृष्टिगत जल्द ही अम्बाला की डॉयरेक्टरी बनाई जाएगी। इसमें अम्बाला पयर्टन की दृष्टि से प्राचीन स्थानों का वर्णन होगा। डॉयरेक्टरी को ऑनलाइन भी जोड़ा जाएगा ताकि देश-विदेश में बैठे लोग भी देख सकें ।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...

16 और 17 सितंबर को हरियाणा में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

आज के समय में अगर मौसम की बात की जाए तो हरियाणा में मौसम...