Homeकुछ भीसीएम मनोहर लाल ने की एक और घोषणा, रोजगार निगम पोर्टल का...

सीएम मनोहर लाल ने की एक और घोषणा, रोजगार निगम पोर्टल का हुआ उद्घाटन

Published on

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुग्राम में अटल पार्क एवं स्मृति केंद्र बनाने की घोषणा के साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम का पोर्टल लांच किया व व्यवस्था परिवर्तन से सुशासन पत्रिका तथा वर्ष-2022 के कलैंडर भी विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 78 अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व महामना मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष-2014 में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था।

इसी के अनुरूप प्रदेश ने सुशासन की दिशा आगे बढ़ते हुए अनेक व्यवस्था परिवर्तन के कार्य शुरू किए। अब सीएम विंडो के माध्यम से जनता की समस्त समस्याओं का निवारण आसानी से हो रहा है। अब तक करीब 8.5 लाख से अधिक समस्याओं का समाधान किया जा चुका है।

सरकार ने राजस्व विभाग के मामलों में रिमांड प्रथा खत्म कर दी है। इसमें अब अधिकतम दो अपील ही की जा सकती हैं। इसके अलावा, फाइलों को स्पीड अप करने के लिए रन थ्रू सिस्टम लागू किया गया है। सरकार ने विभागों में की जाने वाली भर्तियों में ठेकेदारी प्रथा खत्म कर दी है।

स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश में बने 13 लाख 47 हजार 609 कार्ड

प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत अब तक प्रदेश में 13 लाख 47 हजार 609 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसमें से करीब तीन लाख 90 हजार स्वामित्व कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना के तहत 5 व्यक्तियों को मौके पर ही स्वामित्व कार्ड सौंपे।

इसके अलावा, उन्होंने करनाल जिले के गांव ढाका गुजरान के भीम सिंह तथा गांव रुखसाना की दर्शना देवी तथा फरीदाबाद जिले के गांव शाहपुर खुर्द के धर्म सिंह और गांव अलीपुर की सुदेश देवी से बातचीत की और उन्हें स्वामित्व कार्ड मिलने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का स्कूलों से ड्रॉप आउट रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मेवात में इस दिशा में पहले ही कार्य किया जा रहा है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...